{"_id":"5e03ad928ebc3e87cd1940c2","slug":"madrasa-jamia-imam-waliullah-islamiyah-fulat-khatauli-news-mrt460562334","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा संचालकों व छात्रों की बैठक में शांति की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा संचालकों व छात्रों की बैठक में शांति की अपील
विज्ञापन
रतनपुरी। एसडीएम ने गांव फुलत स्थित मदरसा जामिया इमाम वलीउल्लाह इस्लामिया में नागरिकता संसोधन कानून को लेकर मदरसा संचालकों और छात्रों के साथ बैठक की। उन्होंने शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।
बैठक में एसडीएम खतौली अजय कुमार ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। ऐसा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने छात्रों से कहा कि सीएए को लेकर किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं किया जाए। किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन में शामिल न हों। सीओ बुढ़ाना गिरजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि इस कानून से किसी को कोई नुकसान नहीं है। मदरसा छात्रों एवं संचालकों की ओर से बैठक के संचालक हाफिज मोहम्मद इदरीश ने कहा कि मदरसा प्रबंधन एवं छात्र पुलिस प्रशासन की उम्मीदों पर पूर्णतया खरे उतरेंगे। किसी भी प्रकार के धरने प्रदर्शन में प्रतिभाग नहीं करेंगे। बैठक में प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक खतौली संतोष कुमार त्यागी के अलावा मदरसा के संचालक मौलाना मोहम्मद ताहिर, मौलाना मोहम्मद वसी, मुफ्ती आसिफ, सरवर चेयरमैन, डाक्टर सलीम, डाक्टर मसरुर उल हक उपस्थति रहे। रतनपुरी प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने थाना परिसर में नंगला, भनवाड़ा, कल्याणपुर एवं टोड़ा में स्थित मदरसा संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने की अपील की।