{"_id":"6454f12b4d325ea9450553ea","slug":"madhyamik-sanskrit-shiksha-parishad-results-announced-celebrated-muzaffarnagar-news-c-14-1-212152-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के नतीजे घोषित, मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के नतीजे घोषित, मनाई खुशी
विज्ञापन
जिले के तीनों विद्यालयों का शत-प्रतिशत रहा परीक्षाफल, एक बच्चा रहा अनुत्तीर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/खतौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का रिजल्ट घोषित हो गया। जिले में केवल एक परीक्षार्थी अनुउत्तीर्ण रहा। तीनों विद्यालयों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा के लिए जिले में 220 परीक्षार्थियों ने पंजीकृत कराया था।
खतौली स्थित श्री शिव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय थानेश्वर महादेव में पूर्व मध्यमा प्रथम व द्वितीय वर्ष में 38 और उत्तर मध्यमा प्रथम व द्वितीय वर्ष में 28 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। कुल 66 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 62 ने ही परीक्षा दी थी। सभी परीक्षार्थियों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। शुक्रताल स्थित श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में पूर्व मध्यमा प्रथम व द्वितीय वर्ष में 57 और उत्तर मध्यमा प्रथम व द्वितीय वर्ष में 25 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। कुल 82 परीक्षार्थियों में से 75 परीक्षा में उपस्थित रहे थे। इस विद्यालय के भी सभी परीक्षार्थियों का रिजल्ट शत-प्रतिशत ही रहा।
इसके अलावा गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय शुक्रताल में पूर्व मध्यमा प्रथम व द्वितीय वर्ष में 49 और उत्तर मध्यमा प्रथम व द्वितीय वर्ष में 23 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से कुल 68 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी थी। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि इनमें से एक परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहा है। ऐसे में पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष का रिजल्ट 94.44 प्रतिशत रहा। जबकि पूर्व मध्यमा द्वितीय और उत्तर मध्यमा प्रथम व द्वितीय वर्ष का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।