फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Made the girl students aware in the Mission Shakti program

मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूक किया

Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Made the girl students aware in the Mission Shakti program
जानसठ के गोमती कन्या कालेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूक किया - फोटो : KHATAULI
जानसठ। गोमती कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया गया। संस्था के अध्यक्ष गगनदीप ने बताया कि बालिकाओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा, उनके सम्मान और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

शुभारंभ प्रधानाचार्या ज्योति बाला और नगर पंचायत जानसठ के अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही कहा कि लड़कियां किसी भी रूप में लड़कों से कम नहीं है। नारी की आत्मरक्षा के लिए जो सबसे बड़ा शस्त्र है, वह उसकी आवाज है। नारी की आवाज में जितनी शक्ति होगी, वह उतनी ही सशक्त होगी। कार्यक्रम में जानसठ थाना की महिला पुलिस चौकी से आरक्षी सीमा ने कहा कि रास्ते में कहीं भी कोई परेशान करता है, तो उसका मुकाबला डटकर करें। समाजसेवी विभा ने भी छात्राओं को उनकी आत्मरक्षा के लिए गुरु मंत्र दिया। कार्यक्रम में अध्यापिका द्रोपदी मित्तल, रेखा, सीमा और प्रवाह संस्था के प्रदेश समन्वयक शेखर तोमर, महिला आरक्षी मधु तथा आरक्षी अश्वनी कुमार सहित स्कूल का समस्त स्टाफ और छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed