फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Made people aware of traffic by taking out a rally

रैली के माध्यम से यातायात के नियमों का राहगीरों को पढ़ाया पाठ

Thu, 09 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Made people aware of traffic by taking out a rally
खतौली में स्कूल में बच्चों को यातायात के नियमों की शपथ दिलाते शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रैली निकालकर लोगों को किया यातायात के प्रति जागरूक
विज्ञापन

खतौली। नगर में स्थित इंटर कालेजों में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई, वहीं छात्राओं ने नगर में रैली निकालकर यात्रियों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया।
जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें शपथ दिलाई गई। प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि मोटरसाइकिल अथवा स्कूटर चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, नशा करके कभी भी गाड़ी ना चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. त्रिवेंद्र सिंह ने छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए तथा दूसरों से भी नियमों का पालन कराने के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित देवी मंदिर इंटर कालेज की लगभग 70 छात्राओं ने रैली निकालकर राहगीरों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्या कविता ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली घंटाघर से होते हुए बसंत टाकिज मोड़ तथा जानसठ तिराहे पर पहुंची। रैली में शामिल सभी छात्राओं स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। रैली वापस स्कूल पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान राणा कुरैशी, जया लक्ष्मी, विशा शर्मा, कामाश्री त्यागी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed