योग दिवस पर वॉल पेंटिंग बनाई
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कस्बे के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सीएचसी की दीवार पर योगा को प्रदर्शित करने वाली पेंटिंग बनाई। पेंटिंग के माध्यम से छात्राओं ने क्षेत्र की जनता को योग से रोग भगाने का संदेश दिया।
कस्बे की आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अरुणा त्यागी, समाजसेवी डॉ. राजीव कुमार के साथ स्कूल की कई छात्राओं को लेकर शनिवार को सीएचसी परिसर पहुंचीं। छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सीएचसी की दीवार पर योगा को प्रदर्शित करने वाली पेंटिंग बनाई। छात्राओं ने बताया कि उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग का उद्देश्य जनता को योग के प्रति जागरूक करना है। छात्राओं ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन में योग का बहुत महत्व है। डॉ. राजीव ने कहा कि योग से मनुष्य अपने सभी रोगों को दूर भगा सकता है। इस मौके पर पेंटिंग बनाने वालों में स्कूल की छात्रा अजमा खान, परी अग्रवाल, पल्लवी व शिरीन के अलावा डॉ. शिवराज सिंह आदि भी मौजूद रहे।