फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Madan Bhaiya's victory in Khatauli is a danger bell for BJP: Tikait

खतौली में मदन भैया की जीत भाजपा के लिए खतरे की घंटी : टिकैत

Fri, 09 Dec 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Madan Bhaiya's victory in Khatauli is a danger bell for BJP: Tikait
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि खतौली में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया की जीत भाजपा के लिए खतरे की घंटी है । लोकसभा चुनाव 2024 में खतौली के परिणाम का असर दिखाई देगा। आरोप लगाया कि भाजपा देश में तानाशाही पूर्वक सरकार चला रही है, जनता को तानाशाही नहीं प्यार चाहिए। किसानों को सम्मान चाहिए।
शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे टिकैत ने कहा कि भाजपा नेता विक्रम सैनी को सबके साथ सम्मान का व्यवहार करना चाहिए था। उनके बयानों को लेकर भी लोगों में नाराजगी थी। स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह पर उन्होंने गलत टिप्पणी की थी, जिसका नुकसान उन्हें चुनाव में हुआ। किसान-मजदूरों ने एक होकर विक्रम के खिलाफ वोट दिया।
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि राजनीतिक व्यक्ति को सबके साथ सम्मान का व्यवहार करना चाहिए। सर्वसमाज के मतों से ही कोई जीत सकता है। किसी भी राजनीतिक दल या संगठन को बिरादरी की बात नहीं करनी चाहिए। सबको किसानों और मजदूरों की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed