फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maa Shakumbhari University's correction window will remain open today.

Muzaffarnagar News: आज खुली रहेगी मां शाकुंभरी विवि की संशोधन विंडो

Sun, 23 Aug 2026 04:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
Maa Shakumbhari University's correction window will remain open today.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों में स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और संशोधन विंडो की सुविधा सोमवार तक उपलब्ध रहेगी।
अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल पर नए पंजीकरण कर सकते हैं। वह अपने पुराने पंजीकरण प्रपत्रों में आवश्यक संशोधन भी कर सकते हैं। स्नातक स्तर पर बीपीईएस, बीएससी (पीएचईएस), बीपीएड जैसे शारीरिक दक्षता वाले पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर स्तर पर एमएड, एलएलएम, एमपीएड और मास्टर ऑफ लॉ को छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जा सकेंगे। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सारणी का पालन करने का अनुरोध किया है। स्पष्ट किया कि सोमवार के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा।

समर्थ पोर्टल पर नए प्रवेश पंजीकरण और पूर्व पंजीकरण में संशोधन विंडो 24 अगस्त तक खुली रहेगी। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश प्रस्ताव पत्र 26 अगस्त को जारी किए जाएंगे। इसके बाद, महाविद्यालयों को 27 से 31 अगस्त के बीच प्रवेश की पुष्टि करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed