फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   LPG will be made from city waste and cow dung

Muzaffarnagar News: शहर के कचरे, गोबर से बनेगी रसोई गैस

Sun, 10 Sep 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 10 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
LPG will be made from city waste and cow dung
मुजफ्फरनगर। शहर के कचरे और गौबर से बायोगैस बनाने के लिए दो प्लांट लगाए जाएंगे। शासन ने प्लांट लगाने की जिम्मेदारी गेल कंपनी को दी हे। जिला प्रशासन को दो कांप्रेस्ट बायोगैस प्लांट के लिए ढाई-ढाई एकड़ जमीन चिन्हित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

शहर में घरों से निकलने वाले कचरे और पशुओं के गोबर से अब रसोई गैस बनेगी। एक बायोगैस प्लांट ढाई एकड़ में लगाया जाएगा। गेल कंपनी के अधिकारी बायोगैस प्लांट को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, एडीएम प्रशासन और पालिका के नोडल अधिकारी नरेंद्र बहादुर से मिले। गेल के अधिकारियों ने बताया कि पालिका के कचरे का प्रयोग भी होगा और पालिका को इससे आय भी होगी।
विज्ञापन

ईओ हेमराज ने बताया कि शासन से आए पत्र के बाद जिला प्रशासन को जमीन के लिए लिखा गया है। दोनो बायोगैस प्लांट के लिए पांच एकड़ जमीन की आवश्यकता है। जमीन मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया चालू होगी। नगर पालिका को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी में जमीन की तलाश
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गेल के अधिकारी उनसे मिले थे। पांच एकड़ जमीन चाहिए। पुरकाजी क्षेत्र में जमीन की व्यवस्था कराई जा रही है। शहर के लिए यह योजना महत्वपूर्ण हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed