{"_id":"5de2b31e8ebc3e54853d45a4","slug":"lpg-started-to-be-received-from-pipeline-in-the-city-muzaffarnagar-news-mrt4563792128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पाइप लाइन से रसोई गैस मिलनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पाइप लाइन से रसोई गैस मिलनी शुरू
विज्ञापन
घरेलू पीएनजी गैस पाईप लाईन का शुभारंभ करते केद्रीयमंत्री डॉ संजीव बालियान एवं राज्यमंत्री कपिल
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर में पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गैस मिलनी शुरू हो गई है। केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने एटूजेड कालोनी में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति प्रारंभ की। आईजीएल कंपनी ने 200 किलोमीटर में पाइप लाइन बिछा दी है और दो सीएनजी के स्टेशन भी प्रारंभ कर दिए हैं।
सरकार ने वर्ष 2018 में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को प्राकृतिक गैस के स्वच्छ ईंधन की आपूर्ति के लिए मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी थी। आईजीएल कंपनी ने दो वर्ष की अवधि में पांच सीएनजी स्टेशनों को लगाने और दस हजार घरेलू रसोई को पीएनजी से जोड़ने का लक्ष्य रखा। कंपनी अब तक 200 किमी गैस पाइप लाइन बिछा चुकी है और दो सीएनजी स्टेशनों को भी चालू कर दिया है। इन स्टेशनों पर प्रतिदिन 5500 किलोग्राम से अधिक सीएनजी की बिक्री हो रही है। मुजफ्फरनगर शहर में 750 घरों में पीएनजी के कनेक्शन दिए गए हैं। पाइप्ड नेचुरल गैस से घरों की रसोई को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है।
शनिवार को कंपनी ने शहर में पाइप के माध्यम से गैस की आपूर्ति का शुभारंभ किया। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इसका शुभारंभ एटूजेड कॉलोनी के एक घर से किया। आईजीएल कंपनी के जिले के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि हरि वृंदावन, महालक्ष्मी एंक्लेव, तिरुपति घर, ओम पेराडाइज, अवध विहार, अग्रसेन विहार, सुरेंद्र नगर, एसबीआई कालोनी को पाइप्ड नेचुरल गैस से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। एटूजेड से शुरूआत हो गई है। दिसंबर माह में इन सभी कालोनियों में आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। मार्च तक कंपनी 100 किलोमीटर अतिरिक्त गैस पाइप लाइन बिछाएगी। जून 2020 तक पीएनजी की ऑनलाइन आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, उद्यमी कुशपुरी, गौरव शेखावत, नितिन बालियान, शिवम चौधरी, अचित मित्तल, अक्षय मिश्रा, अनुज कुमार, देवेंद्र यादव, आरिफ खान, आशीष महाजन, श्रीराम आदि मौजूद रहे।