फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lover couple caught in the house, the family will get married

मकान में पकड़ा प्रेमी युगल, परिजन कराएंगे शादी

Tue, 23 Nov 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lover couple caught in the house, the family will get married
खतौली। कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान स्थित एक बंद मकान में घुसे प्रेमी-युगल के घंटों तक भी बाहर न निकलने पर लोगों ने अंदर जाकर उन्हें पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी बुला लिया। घंटों गहमागहमी व हंगामे के बीच दोनों के परिजन उनकी शादी करने पर सहमत हो गए, जिसके बाद मामलेे का पटाक्षेप हुआ।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान स्थित एक बंद मकान में मंगलवार दोपहर बाइक पर दो युवक अपने साथ एक युवती को लेकर पहुंचे। तीनों मकान का ताला खोलकर अंदर चले गए। जब तीनों कई घंटे तक भी मकान से बाहर नहीं निकले तो मोहल्ले के लोगों को शक हुआ और उन्होंने अंदर जाकर देखा तो एक युवक-युवती एक कमरे में बंद मिले, जबकि दूसरा युवक दूसरे कमरे में मौजूद मिला। युवक-युवती को एक कमरे में बंद देख मोहल्ले के लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मकान मालिक को भी वहीं बुला लिया।
विज्ञापन

मकान मालिक ने बताया कि उसने दीपावली पर साफ-सफाई कराने के लिए भूड़ निवासी एक व्यक्ति को मकान की चाबी दी थी। इस पर भूड़ निवासी को भी वहां बुलाया गया, जिसने युवकों में से एक को अपना बेटा बताते हुए उसके द्वारा बिना परिजनों को बताए घर की चाबी लेकर आने की बात कही। सूचना पर कमरे में बंद मिले युवक-युवती के परिजन भी मौके पर जा पहुंचे, जिनके समक्ष दोनों एक-दूसरे से प्यार करने और शादी कर साथ रहने की जिद पर अड़ गए। घंटों की गहमागहमी के बाद आखिरकार शाम के समय युवक-युवती के परिजनों ने उनकी शादी करने पर सहमति जता दी, जिसके बाद मामले का पटाक्षेप हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed