फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lovely Sharma said cycle will run, Meenakshi said lotus will bloom

Muzaffarnagar News: लवली शर्मा बोलीं चलेगी साइकिल, मीनाक्षी ने कहा खिलेगा कमल

Sat, 06 May 2023 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Lovely Sharma said cycle will run, Meenakshi said lotus will bloom
अकित विहार में  अपने पारिवार के साथ गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा।
दोनों मुख्य प्रत्याशियों ने किया निकाय में अपनी-अपनी जीत का दावा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव के मतदान के बाद शहर पालिका सीट पर समीकरण उलझे हुए हैं। मतदान की चाल कम रहने से राजनीतिक दलों का गुणाभाग उलझ गया है। अब मतगणना तक सवाल ही सवाल है और जवाब में सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं।
शुक्रवार को मुख्य मुकाबले में शामिल भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप और गठबंधन की प्रत्याशी लवली शर्मा ने अपने परिवार के साथ समय बिताया। समर्थक भी घर पहुंचे और दोनों प्रत्याशियों के साथ गुणाभाग करते रहे। सपा प्रत्याशी ने कहा कि शहर में साइकिल चलेगी और सपा गठबंधन की जीत होगी। जबकि भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि शहर में करीब दस हजार वोट के अंतर से भाजपा जीतेगी और कम खिलेगा। दोनों के ही समर्थक बड़ी मजबूती के साथ जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


चालीस हजार वोट से मिलेगी गठबंधन को जीत: लवली
सपा प्रत्याशी लवली शर्मा का कहना है कि इस बार पालिका के चुनाव में सपा गठबंधन को प्रत्येक वर्ग का वोट मिला है। मुस्लिम समाज की अधिकांश वोट पहले की तरह ही इस बार भी सपा के पाले में आया है। दावा किया कि ब्राह्मण समाज ने अपने आपको प्रत्याशी मानकर चुनाव में एकजुटता दिखाई है। ऐसा कोई भी वर्ग नहीं है, जिसमें गठबंधन को वोट नहीं मिला। जिन बूथों पर सपा का खाता नहीं खुलता था, हम उन पर भी 20 से 30 प्रतिशत वोट ले रहे हैं। परिणाम चौकाने वाले होंगे और सपा 40 हजार मतों से जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वसमाज का वोट ही हमारी जीत का होगा आधार: मीनाक्षी
भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि भाजपा को हर वर्ग का वोट मिला है। शहर में पहली बार मुस्लिम समाज के लोगों ने भी भाजपा के पक्ष में खूब मतदान किया है। भाजपा के परंपरागत वोट भी मिले। जिन बूथों पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ है, वहां भी भाजपा का समर्थन अधिक है। भाजपा इस चुनाव में कम से कम दस हजार मतों से आसानी से जीत रही है। प्रत्येक बूथ पर भाजपा को वोट मिल रहा है। ऐसे बूथ भी है जिन पर एकतरफा भाजपा को ही वोट मिलेगा।

अकित विहार में  अपने पारिवार के साथ गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा।

अकित विहार में  अपने पारिवार के साथ गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed