फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Love is still naive... I have given my life before too

Muzaffarnagar News: मोहब्बत अब भी नादान... पहले भी दी है जान

Fri, 06 Feb 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Love is still naive... I have given my life before too
मुजफ्फरनगर। जिले में मोहब्बत में जान लेने और देने के एक नहीं कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं। कभी खंदरावली में मोहब्बत की कीमत पंचायत में ही प्रेमी युगल की जान देकर चुकानी पड़ी थी। खतौली में ममता नामक महिला की हत्या उसके प्रेमी ने गला दबाकर कर दी थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ा गया, जिसने गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया था।
विज्ञापन

-------
केस-1
सिसौली निवासी अनुसूचित जाति की निशा (22) और भौरा खुर्द गांव के मोनू कश्यप (23) के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह दोनों सितंबर 2025 में बाइक पर सवार होकर घर से चले गए थे। रास्ते में ही उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों फुगाना के कंरौदा महाजन गांव के पास बैठ गए थे। इसके बाद मोनू ने अपनी मां को कॉल कर जहरीले पदार्थ का सेवन करने की जानकारी दी। प्रेमी युगल को शामली स्थित अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

----

केस-2

वर्ष 2023 माह मार्च में बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बवाना में गगन अपनी रिश्तेदारी में आया था। उसका प्रेम-प्रसंग अपने रिश्तेदार की पुत्री शिवानी से चल रहा था। युवती के परिजनों के डांटने पर युवक ने जहर खा लिया था। उसे परिजनों ने बुढ़ाना स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक उसका उपचार कर ही रहे थे कि इसी बीच युवती ने भी जहर खा लिया। तब उसको भी इसी अस्पताल में लाया गया। दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed