{"_id":"61ad0329ee6f4a17567c4dea","slug":"lord-shri-ram-our-descendant-did-not-commit-any-crime-by-shouting-slogans-devband-news-mrt5677506117","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्रीराम हमारे वंशज, नारा लगाकर कोई गुनाह नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीराम हमारे वंशज, नारा लगाकर कोई गुनाह नहीं किया
देवबंद(सहारनपुर)। गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहारनपुर जनसभा में मुस्लिम युवक द्वारा जय श्रीराम का नारा लगाने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देवबंदी उलमा ने ऐतराज जताते हुए युवक को उलमा के पास जाकर तौबा करने की सलाह दी, साथ ही कहा कि उसका यह अमल इस्लाम से खारिज होने वाला है। वहीं, उलमा की प्रतिक्रिया के बाद युवक मीडिया के सामने आया और कहा कि हम तो भगवान श्रीराम के वंशज हैं। उनका नाम लेकर या भारत माता की जय का नारा लगाया तो कोई गुनाह नहीं किया।
विज्ञापन
दो दिसंबर को अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की सहारनपुर जनसभा में एक मुस्लिम युवक जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगा रहा था। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मीडिया ने इस मामले में मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी की राय जानी तो उन्होंने साफ कहा कि इस्लाम में इसकी जरा भी गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि युवक का यह अमल इस्लाम से खारिज होने वाला है। इसलिए उसे चाहिए कि वह उलमा के पास जाए और तौबा करे, साथ ही यह भी कहा कि दुनियावी आकाओं का खुश करने के बजाए युवक अल्लाह को राजी करे तो बेहतर है। वहीं, उलमा की प्रतिक्रिया के बाद युवक खुद मीडिया के सामने आया। उसने बताया कि उसका नाम अहसान राव है और वह नगर के मोहल्ला पठानपुरा का रहने वाला है तथा वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला महामंत्री है। उसने दो टूक कहा कि हम भगवान श्रीराम के ही वंशज हैं। उनके नाम पर नारा लगाने पर किसी को कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार जिस देश में रह रहे हैं उसका नारा लगा दिया तो क्या गलत किया। किसी मौलाना को उन्हें इस्लाम से खारिज करने का कोई अधिकार नहीं है।
युवक अहसान राव- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।