{"_id":"649443d85e5dcd0d030ff1a4","slug":"lord-jagannath-rath-yatra-will-be-taken-out-in-the-city-on-june-24-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-2236-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शहर में 24 जून को निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शहर में 24 जून को निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
विज्ञापन
शुक्रवार से धार्मिक कार्यक्रम आरंभ हो जाएंगे
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से 24 जून को शहर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार से धार्मिक कार्यक्रम आरंभ हो जाएंगे।
इस्कॉन प्रचार समिति के उप प्रधान मनोज खंडेलवाल ने पटेल नगर में पत्रकारों को बताया कि समिति 22 वर्षों से भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाल रही है। इस बार शनिवार को मेहता क्लब से भव्य यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का समापन गांधी कॉलोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर पर विशाल भंडारे के साथ होगा।
प्रधान अजय कपूर ने बताया कि शुक्रवार को भव्य संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन विश्वकर्मा चौक स्थित एक सभागार में होगा। इसके बाद शनिवार को दिव्य संकीर्तन एवं महाप्रसाद का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ के रथ के रस्से को खींचने की बहुत मान्यता है। इस मौके पर समिति के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, वाइस चेयरमैन कुलवंत सिंघल, आकाश गुप्ता, रमेश मिश्रा, मनोज, मनीष कपूर, सुशील अग्रवाल, मनमोहन जैन मौजूद रहे।