{"_id":"60bbc24d8ebc3e817c26a15b","slug":"looted-in-the-interest-of-recovering-the-loan-muzaffarnagar-news-mrt541451228","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार वसूलने के फेर में दे डाला लूट को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार वसूलने के फेर में दे डाला लूट को अंजाम
विज्ञापन
खतौली में ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की वारतदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
उधार वसूलने के फेर में दे डाला लूट को अंजाम
खतौली (मुजफ्फरनगर)। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई लूट भैंसी निवासी रवि ने कर्मचारी को उधार दिए गए अपने रुपये वसूलने के लिए अंजाम दी थी। लूट से पहले अजय ने ही रवि को कॉल कर लूट करने आने का न्योता भी दिया था। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सीओ खतौली राकेश सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि शुक्रवार दोपहर एक लुटेरे ने रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र पर लूटपाट की थी। मामले में पुलिस ने अलकनंदा गंगनहर पुल से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई 64,500 की नकदी के साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक व अन्य सामान बरामद कर लिया था। इनमें सेवा केंद्र का कर्मचारी अजय कुमार भी शामिल है।
सीओ ने बताया कि भैंसी निवासी अजय ने गांव के ही रवि से कुछ समय पूर्व दस हजार रुपये उधार लिए थे। कुछ दिन से रवि उस पर रुपये लौटाने का दबाव बना रहा था। इसी से बचने के लिए अजय ने रवि को सेवा केंद्र पर आकर लूट करने का न्योता दिया, ताकि उसकी रकम भी लौटानी न पड़े और अतिरिक्त रुपये भी मिल जाएं। सीओ ने बताया कि तय योजना के अनुसार शुक्रवार दोपहर अजय ने सेवा केंद्र पर एक लाख से अधिक रुपये होने की सूचना रवि को कॉल कर देते हुए उसे लूट के लिए आने का न्योता दिया। इस पर रवि वहां जा पहुंचा और अजय के साथ ही सेवा केंद्र पर कैश का काम देखने वाली रूबीना को तमंचे से गोली मारने की धमकी देकर लूट को अंजाम दिया। इस दौरान अजय ने जरा भी विरोध नहीं किया, जिससे वह शक के दायरे में आ गया। इसके बाद उसके मोबाइल को कब्जे में लिया गया तो उसमें भी रवि का नंबर पाया गया, जिससे उसने लूट से कुछ देर पहले बात की थी। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।