फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   loot in the name of marriage in film Dolly Ki Doli style, Nikki had married five times

कहानी फिल्मी है: ससुराल पहुंचती दुल्हन और पहली रात को कर देती ऐसा काम, पांच शादियां कर चुकी थी निक्की

Tue, 07 May 2024 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 May 2024 12:47 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी में पहली ही रात में घर से माल  समेटकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन व उसके गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
loot in the name of marriage in film Dolly Ki Doli style, Nikki had married five times
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी व चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुल्हन व उसके रिश्तेदारों के साथ ही शादी कराने में बिचौलिये की भूमिका निभाने वाली महिला को भी पकड़ लिया। पुलिस ने चुराए गए जेवर, मोबाइल व नगदी बरामद की है। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने उनसे चुराए जेवर, दो मोबाइल, दो हजार रुपये नगद व चार आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस लाइन में एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि तितावी के गांव खेड़ी दूदाधारी निवासी बादल के साथ धोखाधड़ी व उसके घर में चोरी की घटना हुई थी। बादल ने उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के कस्बा किच्छा निवासी निक्की उर्फ ऊषा के साथ एक मार्च को शादी की थी।

विज्ञापन

वह विदाई के बाद अपने भाई कृष्णा के साथ ससुराल आई थी। रात में सभी सो गए थे। दोनों भाई-बहन सुबह के समय घर में नहीं मिले थे। घर में रखे जेवर व नगदी, मोबाइल व सामान गायब था। यह सूचना पुलिस को दी थी तब निक्की व उसके भाई कृष्णा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। अब दुल्हन निक्की उर्फ ऊषा सहित इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। निक्की बनकर शादी की थी। जबकि असली नाम ऊषा है।

पांच शादी कर चुकी है निक्की
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार निक्की अब तक पांच शादी कर चुकी है और ससुराल पहुंच कर पहली ही रात में घर का सामान समेट कर भाग जाती थी। इस कार्य में सभी सदस्य अपनी पूरी भूमिका निभाते थे। कोई मां तो कोई पिता, भाई , मौसी आदि रिश्तेदार बनकर शादी में शामिल होते थे। इसके बाद चोरी के माल को आपस में बांट लेते थे।

loot in the name of marriage in film Dolly Ki Doli style, Nikki had married five times
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

इनकी हुई गिरफ्तारी
- निक्की पुत्री कुलदीप सिंह, निवासी हाथी खाना किच्छा, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड।
- आशा पत्नी कुलदीप सिंह , निवासी कसबा व थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड।
- ओमवती पत्नी नेत्रपाल, निवासी लालपुर थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड।
- कृष्णा उर्फ भूरे पुत्र नन्हे, निवासी कसबा व थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड मूल पता सैरों वाली डंडिया थाना बहड़ी जनपद बरेली।
- नन्हे पुत्र नत्थू हाल निवासी, कसबा व थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड मूल पता सैरों वाली डण्डिया थाना बहड़ी जनपद बरेली।
- इरशाद पुत्र इंतजार निवासी, कसबा व मूल पता सैरों वाली डंडिया थाना बहड़ी जनपद बरेली।
- कविता उर्फ सविता पुत्री जुम्मा निवासी ग्राम बुड़ीना कलां थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

 

विज्ञापन

नानी बसाना चाहती थी धेवते का घर, हो गया धोखा
तितावी के गांव खेड़ी दूदाधारी निवासी पीड़िता बादल की नानी बिमलेश शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना मोड़ पर रहती थी। उनके पास तितावी के गांव बुड़ीना कलां निवासी कविता का आना-जाना था।

कविता ने उनसे कहा था कि वह किसी की भी शादी करा सकती है। इसके बाद बिमलेश ने अपने धेवते बादल की शादी का प्रस्ताव रखा। कविता ने बादल व अपनी परिचित निक्की उर्फ उषा के फोटो का आदान-प्रदान कराया। कविता के घर बीस फरवरी को अंगूठी की रस्म की गई। शादी तय हो गई।

निक्की उर्फ ऊषा को बहू मानते हुए परिजनों ने उत्तराखंड पहुंच कर दो लाख रुपये सामान व जेवरात के लिए दिए। दस हजार रुपये निक्की के फोन पे किए गए। इसके बाद एक मार्च को शादी कराई गई।

इसके बाद सोची समझी साजिश के तहत घर से सामान, जेवर आदि चोरी कर लिए गए। पहले तो पीड़ित पक्ष निक्की आदि को तलाशता रहा, जब कोई नहीं मिला तो पांच मार्च को तितावी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

यह बने थे रिश्तेदार
निक्की को बहू बनाया गया था। गिरफ्तार आशा मां, कृष्णा उर्फ भूरे भाई, कविता उर्फ सविता बिचौलिया, ओमवती मौसी, नन्हे ने ताऊ की भूमिका निभाई थी।

अब से पहले भी हुई घटनाएं
डेढ़ साल पूर्व सिखेड़ा में इसी प्रकार दुल्हन रात में परिजनों को नशीला पदार्थ पिलाकर माल लेकर फरार हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed