फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Loose bolts

लूज नट-बोल्ट वाले ट्रैक से गुजर गईं 10 ट्रेनें        

Fri, 02 Dec 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Dec 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Loose bolts
रेलवे ट्रैक की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
खतौली गंगनहर पर बने लोहे के रेलवे पुल पर ट्रैक के नट व बोल्ट ढीले हो गए और ट्रैक की चाबियां भी निकल गईं। जिस पर से बुधवार की रात को एक्सप्रेस ट्रेनों सहित करीब दस रेल गाड़ियां गुजर गईं। रेलवे के जीएम द्वारा पुल का निरीक्षण करने की सूचना पर सुबह कर्मचारी पुल पर पहुंचे तो, इसका पता चल सका। कर्मचारियों ने आनन फानन में नट व बोल्ट को कस कर चाबियों को ट्रैक में ठोक करके ठीक किया। रेलवे की इस लापरवाही से रात में बड़ा हादसा भी हो सकता था।      
विज्ञापन


कानपुर में हुए ट्रेन हादसे के बाद से रेलवे विभाग पूरी तरह से सतर्क है। जीएम एके पूठिया पूरी टीम के साथ जगह-जगह रेलवे ट्रैकों का निरीक्षण कर रहे थे। जीएम का विगत 28 नवंबर को सहारनपुर-टपरी से मुजफ्फरनगर व मेरठ तथा दिल्ली तक ट्रैक और गंगनहर के रेलवे पुलों का निरीक्षण करना था। कार्यक्रम रद होने पर 1 दिसंबर को निरीक्षण का दिन निर्धारित हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे विभाग को जानकारी मिली कि जीएम खतौली में कांवड़ पटरी मार्ग गंगनहर के लोहे रेलवे पुल का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


जीएम की सूचना पर रेल कर्मचारी सुबह 8 बजे लोहे पर पुल पर पहुंचे। कर्मचारियों ने देखा कि लोहे पुल के रेलवे ट्रैक के नट व बोल्ट ढीले पड़े हैं और पुल के समीप ही रेलवे ट्रैक की कई चाबियां निकली पड़ी हुई हैं। बता दें कि बुधवार की रात को इस ट्रैक से शालीमार एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस व पैसेंजर सहित करीब दस रेलगाड़ियां गुजरीं। आरएम खतौली और गैंग नंबर-18 के कर्मचारियों को तुरंत बुलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर साजिद अली ने बताया कि-रात के समय अक्सर लोहे पुल के रेलवे ट्रैक के नट व बोल्ट ढीले हो जाते हैं। इस पर से गुजरने वाली ट्रेनों को कोई खतरा नहीं होता है। समय-समय पर कर्मचारी आकर इनको कस देते हैं।       

  
-जीएम के निरीक्षण को लेकर सुबह दस बजे से रेल गाड़ियों का संचालन बंद कर दिया गया था। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर भाकियू द्वारा जीएम का घेराव किया गया। इसलिए मात्र नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन को खतौली से निकाला जा सका था।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed