{"_id":"5f57cbce8ebc3e6a0978ed20","slug":"long-line-to-take-khatauni-in-janasath-khatauli-news-mrt50035282","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौनी लेने को लगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौनी लेने को लगी लंबी लाइन
विज्ञापन
जानसठ तहसील में कम्प्यूटराइज्ड खतौनी लेने को लाइन लगाकर खड़े किसान।
- फोटो : KHATAULI
खतौनी लेने को लगी लंबी लाइन
जानसठ। तहसील में किसानों को कंप्यूटराइज्ड खतौनी लेने के लिए लंबी लाइन लगाने को विवश होना पड़ रहा है। लाइन में लगे किसानों को कोरोना का डर भी सता रहा है।
कोरोना के कारण तहसील में समस्त न्यायालय बंद पड़ी हुई है। न्यायालयों में मुकदमों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वादों का पांच माह से निस्तारण नहीं हो सका है। हालांकि तहसील में अन्य कार्य चल रहे हैं। तहसील में जमीनों का क्रय विक्रय का काम जारी है। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए तहसील से अपनी जमीनों की खसरा व खतौनी तैयार करा रहे हैँ। तहसील में कंप्यूटराइज्ड खतौनी लेने के लिए किसानों को खिड़की पर लाइन लगाकर खड़ा होना पड़ रहा है। मंगलवार को भी तहसील में खतौनी लेने को किसान खिड़की पर लंबी लाइन लगाकर खड़े नजर आए।
तहसीलदार अमित कुमार का कहना है कि किसान तहसील से अपनी कंप्यूटराइज्ड खतौनी ले सकते हैँ। किसान खतौनी लेने के लिए लाइन लगाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। किसान को कोई परेशानी होती है तो वे आफिस में आकर उनसे मिलें। किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।