फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   LIU, dog squad team will be at the panchayat site for 24 hours

पंचायत स्थल पर 24 घंटे रहेगी एलआईयू, डॉग स्क्वायड की टीम

Fri, 03 Sep 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
LIU, dog squad team will be at the panchayat site for 24 hours
शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में जीआईसी मैदान का निरीक्षण करते डीआईजी और एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पंचायत स्थल पर 24 घंटे रहेगी एलआईयू, डॉग स्क्वायड की टीम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर रेंज के डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने जीआईसी मैदान का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को लेकर भाकियू नेताओं के साथ चर्चा की। एसएसपी अभिषेक यादव को निर्देश दिए कि एलआईयू और स्क्वॉड टीम 24 घंटे पंचायत स्थल पर रहना चाहिए। शहर के अंदर की अपडेट भी निरंतर हमारे पास होनी चाहिए।
डीआईजी ने कहा कि शुक्रवार से ही जीआईसी मैदान पर एलआईयू टीम, डॉग स्क्वॉड और खुफिया टीम को तैनात किया जाए। उन्होंने 24 घंटे पंचायत की तैयारियों और मैदान की निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि सर्विलांस में पुलिस कोई भी लापरवाही न बरते, कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत एक्शन लिया जाए। उन्होंने भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक के साथ पंडाल, मंच, साउंड सिस्टम से लेकर मैदान पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंटों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

इसके बाद, डीआईजी एसएसपी अभिषेक यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग करतेे हुए रूट प्लान को लेकर मंथन किया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता में डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि पांच सितंबर की महापंचायत के लिए पुलिस फोर्स यहां पर आने वाले किसानों और जनपदवासियों को पूरी तरह से सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने को तैयार है। पंचायत में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा पुलिस संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के लिए सात कंपनी पीएसी बल के साथ ही दो कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स हमें उपलब्ध हो रहा है। इसके अलावा पुलिस हेड क्वार्टर, जोन और रेंज से भी पुलिस फोर्स हमें मिल रही है। पंचायत के लिए 25 वरिष्ठ पुलिस अफसरों के साथ ही एक हजार पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। मैदान पर विद्युत आपूर्ति के लिए यह जरूरी है कि वायरिंग पर खास ध्यान दिया जाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, एसओ सिविल लाइन उम्मेद कुमार सहित अन्य पुलिस अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed