फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Litchi disappeared under the supervision of 15 employees

Muzaffarnagar News: 15 कर्मचारियों की निगरानी में गायब हो गई लीची

Fri, 23 Jun 2023 08:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
Litchi disappeared under the supervision of 15 employees
- तीन अप्रैल से नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर है कंपनी बाग का चार्ज
विज्ञापन

- अब मामला खुलने के बाद अब ठेका छोड़े जाने की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कंपनी बाग में निगरानी के लिए 15 कर्मचारियों की तैनाती है। सवाल ये है कि इतने कर्मचारियों की मौजूदगी में लीची कहां गायब हो गई। तीन अप्रैल से नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार यहां के प्रभारी है। मामला खुलने के बाद अब ठेका छोड़े जाने की तैयारी है।
कंपनी बाग नगर पालिका का शहर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। बड़ी संख्या में लोग यहां सुबह-शाम की सैर करते हैं। कंपनी बाग की देखरेख के लिए यहां पांच भिस्ती हैं, जो पानी छिड़काव का काम करते हैं। छह सफाई कर्मी है। चार माली कार्यरत हैं, जो पेड़ों की देखभाल करते हैं। इसके अलावा पालिका ने दुष्यंत को यहां का सुपरवाइजर बनाया है।
विज्ञापन

पालिका की ओर से सुपरविजन के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को यहां का प्रभारी बनाया गया है। इतनी बड़ी संख्या के बाद भी यहां 100 से अधिक पेड़ों की लीची गायब हो गई। लीची गायब होने के बाद पालिका के कर्मचारियों की निगरानी पर सवाल उठ रहे है। ठेका छोड़ने में बरती गई लापरवाही से पालिका को करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि ठेका छोड़ने के पुन: आदेश दिए गए हैं। जल्द ही ठेका छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed