फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Liquor salesman was held hostage and beaten

Muzaffarnagar News: शराब सेल्समैन को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 12 Sep 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Liquor salesman was held hostage and beaten
भोपा। शराब की दुकान के सेल्समैन ने मोरना के प्रधान पति सहित चार लोगों पर कमरे के अंदर बंद कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने प्रधान के पति सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रधान का पति समाजवादी पार्टी का भी कार्यकर्ता है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी नितिन वर्मा ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में देशी शराब के दुकान पर सेल्समैन है। आरोप है कि मोरना निवासी प्रधान का पति सर्वेन्द्र उर्फ़ मिन्टू और उसका साथी टीटू आए दिन उस पर नकली शराब बेचने का दबाव बनाते चले आ रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार रात दोनों ठेके पर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। सर्वेंद्र राठी अपने भतीजे रजत, साले बंटी व साथी टीटू की मदद से उसे कार में बैठाकर मोरना स्थित अपने बैंक्वेट हाॅल ले गए। उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों ने पिस्टल के दम पर उसका वीडियो बनाकर जबरदस्ती उस पर तीन लाख रुपये होना कबूल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। भोपा सीओ देवव्रत वाजपेई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर प्रधान के पति सर्वेंद्र राठी व टीटू को गिरफ्तार कर चालान किया गया हैं। बताया गया कि सर्वेंद्र राठी की किसान यूनियन से भी निकटता है। प्रधान के पति ने मीरापुर उप चुनाव के दौरान सपा की सदस्यता ली थी। पीड़ित का कहना है कि उसका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed