{"_id":"5edd2b278ebc3e904c7998b7","slug":"link-your-account-with-aadhaar-and-take-payment-at-home-muzaffarnagar-news-mrt4853492140","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते को आधार कार्ड से लिंक कर घर बैठे लें भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते को आधार कार्ड से लिंक कर घर बैठे लें भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाते को आधार कार्ड से लिंक कर घर बैठे लें भुगतान
मुजफ्फरनगर। प्रवर अधीक्षक डाकघर वीर सिंह ने बताया कि आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के द्वारा भुगतान किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के डाकघरों से आधार अनेबल पेमेंट के माध्यम से बैंक खाताधारक, आधार आच्छादित बैंक खातों से धन की निकासी कर रहे है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई सहायता राशि जैसे-किसान सम्मान निधि, मनरेगा आदि व जनधन खातो में भेजी गई राशि निकालने के लिए ग्राहकों की बैंकों पर भारी भीड उमड़ रही है। भीड़ को कम करने को आधार एनेबल पेमेंट सिस्टम के द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के डाकघरों से ग्राहकों को 10 हजार तक का भुगतान किया जा रहा है। अब तक ग्रामीण डाकघरों से 46185 ग्राहक आधार कार्ड के माध्यम से लगभग 850 लाख की निकासी सहायता राशि के रूप में कर चुके हैं। अब तक इनमें अधिकांश वह महिलाएं हैं, जिनके खातों में प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा मदद भेजी जा रही है। जो ग्राहक बैंक और एटीएम आदि तक पहुंचने में असमर्थ हैं या उनके क्षेत्र मे बैंकिग सुविधाएं उपलब्ध नही है। वह अपने ग्राम व क्षेत्र के पोस्टमैन व डाकघरों से संपर्क कर घर बैठे आधार के माध्यम से धन प्राप्त कर सकते है। बशर्ते उसके बैंक खाते में आधार लिंक हो। डाकघर के द्वारा एईपीएस के माध्यम से भुगतान को सोमवार यानि आज से विशेष अभियान चलाया जाएगा।