{"_id":"584312844f1c1b626bde79bf","slug":"line-on-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश है नहीं, बैंकों पर अटूट लाइन अभियान जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश है नहीं, बैंकों पर अटूट लाइन अभियान जारी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगद नारायण के लिए बैंकों और एटीएम पर ग्राहकों का अटूट लाइन लगातार लग रही है। दबाव बढ़ते ही बैंकों में नो कैश के बोर्ड झिलमिला रहे हैं। शनिवार को भी बैंक खुलने से पहले लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की शाखाओं के बाहर डेरा डाल दिया। नगदी के लिए परेशान लोग लाइन में ही पूरा दिन गुजार रहे है।
जनपद को बड़े पैमाने पर नई करेंसी की जरूरत है, लेकिन पर्याप्त रूप से पैसा नहीं मिल रहा है। छुट्टे के लिए पब्लिक परेशान हैं। बैंक खुलने से पहले नागरिक काम-काम छोड़कर लाइन में लगे है। व्यापारी, किसान से लेकर आम उपभोक्ताओं ने बैंकों पर डेरा जमा लिया है। शनिवार को भी शहर में सूजडू चुंगी, मंडी, स्टेशन रोड, कचहरी मार्ग समेत अनेक स्थानों पर पीएनबी, एसबीआई, सिंडिकेट, इलाहाबाद बैंकों के बाहर ग्राहकों की लंबी-लंबी लाइन रही।
भीड़ का दबाव बढ़ते ही बैंक नो की स्थिति से जूझ रहे हैं। डिमांड अधिक होने के कारण बैंकों में आने वाला कैश चंद घंटो में सिमट रहा है। नगदी निकासी के साथ पुराने नोट जमा कराने वालों की भी बैंकों पर भीड़ लगी है ऐसे में बैंक कर्मचारियों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बैंक शाखाओं के बाहर उपभोक्ताओं ने पैसा न मिलने पर हंगामा भी किया। इससे स्थिति और भी बिगड़ गई। पुलिस फोर्स को मशक्कत कर लोगों को शांत करना पड़ा।
विज्ञापन
लेनदेन न होने पर ग्राहकों का दो बैंकों पर हंगामा
खतौली में नोटबंदी के बाद से लोग बैंकों से लेनदेन को लेकर परेशान हैं। नगर में दो बैंकों पर ताले लटके देख ग्राहकों ने बैंकों के बाहर हंगामा कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक में सायरन बजाने पर ग्राहक भयभीत हो गए तथा लाइन में खडे़ हो गए। केंद्र सरकार द्वारा एक हजार तथा पांच सौ रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से बैंकों के बाहर ग्राहकों की लाइन कम नहीं हो रही है। एटीएम तथा बैंकों के बाहर सुबह से ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है। कुछ ग्राहक तो कई घंटे लाईन में लगने के बाद पैसा न मिलने पर निराश होकर लौट जाते हैं। इन हालात के चलते परेशान लोगों का गुस्सा फूटने लगा है।
शनिवार को एक्सिस बैंक तथा एचडीएफसी बैंक के बाहर सुबह से लोग लाइन लगाकर खडे़ हो गए थे। सुबह दस बजे के बाद भी बैंक न खुलने पर लोग परेशान दिखाई दिए। ग्राहकों का कहना है कि दोपहर के समय कर्मचारी बैंक पहुंचे, मगर उन्होंने कोई लेनदेन नहीं किया तथा शटर डालकर अंदर बैठ गए। जिससे गुस्साए ग्राहकों ने एचडीएफसी बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों का गुस्सा देखकर बैंक कर्मचारियों ने इमरजेंसी साइरन बजा दिया। जिसे सुनकर ग्राहक भयभीत हो गए तथा वह लाइन में खडे़ हो गए। हंगामा कर रहे कुछ ग्राहक तो वहां से तुरंत निकल लिए। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने पुराने नोट जमा करने का कार्य शुरू किया।
पीएनबी पर किया ग्राहकों ने हंगामा
पुरकाजी में बैंककर्मियों के समय से बैंक नहीं खोलने पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया और टोकन देने के बावजूद नगदी नहीं देने पर बैंककर्मियों पर जान-बूझकर ग्राहकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्राहकों को शांत कर बैंक खुलवाकर लेनदेन का काम शुरू कराया।
पुरकाजी पीएनबी पर शनिवार सवेरे से ही ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई थी, लेकिन 12 बजे तक भी बैंक नहीं खुलने से ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस बैंक पहुंची और बैंक खुलवाकर पैसे के लेनदेन का काम शुरू कराया। इसी बीच कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को टोकन देकर शनिवार को पैसा देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पैसा नहीं मिल रहा है।
पुलिस ने ऐसे ग्राहकों की अलग लाइन लगवाकर उन्हें पैसा दिलाया। इस संबंध में बैंक मैनेजर रामचंदर का कहना है कि कैश देरी से एवं कम आने के कारण ग्राहकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है फिर भी बैंक में आने वाले सभी ग्राहकों को कैश देने का प्रयास किया जा रहा है।