फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life values ??should be protected in the society: Tyagi

समाज में जीवन मूल्यों की रक्षा होनी चाहिए : एसके त्यागी

Fri, 25 Nov 2022 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Life values ??should be protected in the society: Tyagi
- इंटर कॉलेज खाईखेड़ी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सर्वोदय इंटर कॉलेज खाईखेड़ी में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इनकम टैक्स के पूर्व कमिश्नर एसके त्यागी ने कहा कि मनुष्य का जीवन अमूल्य है। मनुष्य के साथ-साथ समाज में भी जीवन मूल्यों की रक्षा होनी चाहिए। जीवन केवल पृथ्वी पर है।
शुक्रवार को संस्थान में जीवन मूल्य विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि एसके त्यागी ने कहा कि मानव जीवन श्रेष्ठ जीवन है। हम लोगों को अपने जीवन की कीमत समझकर इसके बारे में गहराई से सोचना चाहिए। सांसारिक वस्तुओं को ना इकट्ठा कर जीवन का मूल्य समझें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक विनोद त्यागी, उप प्रबंधक उज्ज्वल त्यागी, उप प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र कुमार, विनय कुमार, रविकांत, पंकज कुमार, बिजेंद्र कुमार, सुनीता त्यागी, पूनम त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेटियां बोली, होना चाहिए सबका सम्मान
कक्षा 11 की छात्रा प्रियंका ने कहा कि महिला सबके जीवन का आधार है। महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। कक्षा नौ की छात्रा सिमरन, छात्रा अंशिका, छात्रा रिया, वैशाली, छात्रा उदीशा ने कहा कि जीवन के नैतिक मूल्यों को समझना बेहद महत्व पूर्ण होता है। जो बच्चा नैतिक मूल्यों को समझता है, वहीं बच्चा जीवन में आगे बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed