फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life imprisonment to the culprits of Karnal's Vikas murder

Muzaffarnagar News: करनाल के विकास की हत्या के दोषियों को उम्रकैद

Tue, 01 Aug 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to the culprits of Karnal's Vikas murder
मुजफ्फरनगर। शामली में पुरानी रंजिश के चलते करनाल के विकास की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या-छह के पीठासीन अधिकारी शाकिर हसन ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नीरज कांत मलिक ने बताया कि 29 अगस्त 2010 को करनाल के पृथ्वी विहार निवासी विकास घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। अगले दिन विकास का शव शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के साल्हापुर में पड़ा मिला। धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


मृतक के पिता चमन लाल ने करनाल के पृथ्वी विहार निवासी गौरव और सहारनपुर निवासी प्रदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या-छह में हुई। सोमवार को अदालत ने दोनों आरोपियों पर दोष सिद्ध हो गया। दोनों को धारा 302 में आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड नहीं देने पर एक-एक साल के अतिरिक्त साधारण कारावास से दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed