फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life effect affected by cold wave

शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

Mon, 18 Dec 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 18 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Life effect affected by cold wave
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। ठंड के चलते आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। रविवार को दिन में सूरज की गर्मी से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन रात्रि और सुबह और शाम की ठंड और अधिक बढ गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाजार से लेकर यातायात व्यवस्था तक प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का सीधा असर यहां हो रहा है। शीतलहर लगातार जारी है। शीतलहर से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ठंड का आलम यह है कि सुबह के समय आठ बजे से पहले लोग बिस्तर नहीं छोड़ पा रहे हैं। सुबह के समय सबसे ज्यादा ठंड हो रही है।
विज्ञापन


शाम पांच बजे के बाद ठंड अपने असली रूप में आ जाती है। पूरी रात ठंड का आलम यह है कि आम आदमी हर तरह से प्रभावित है। रविवार को दिन में लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। सूरज की गर्मी में लोगों ने दिन में धूप का आनंद लिया। धूप का असर कम होते ही शीतलहर अपने असली रूप में आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड का आम जनमानस में व्यापक असर यह है कि सुबह नौ बजे से पहले सड़कों पर आवागमन काफी कम रहता है। बाजार भी देरी से खुल रहे हैं और सुबह के समय ग्राहकों की संख्या काफी कम है। शाम को भी बाजारों की यही स्थिति है। यातायात व्यवस्था भी ठंड से लगातार प्रभावित है। सुबह और शाम के समय यात्रियों की संख्या काफी कम है। दोपहर के समय भीड़ रहती है।


फिलहाल स्कूलों के समय में परिवर्तन नहीं
मुजफ्फरनगर। परिषदीय स्कूलों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश यादव ने बताया कि परिषदीय स्कूलों का समय नौ से तीन बजे का ही रखा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed