{"_id":"608b005f8ebc3ed2002f8187","slug":"license-work-stopped-in-arto-office-muzaffarnagar-news-mrt5365162196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ दफ्तर में लाइसेंस संबंधी कार्य पर रोक लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ दफ्तर में लाइसेंस संबंधी कार्य पर रोक लगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 महामारी को देखते हुए 15 मई तक परिवहन विभाग कार्यालय पर लाइसेंस संबंधी कोई कार्य नहीं होगा। इस संबंध में एआरटीओ की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन विनीत कुमार मिश्र ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एक ओर जहां प्रदेश सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, वही इसी कड़ी में जनपद में बढ़ते इसके प्रभाव को देखते हुए कार्यालय में शिक्षार्थी लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य लाइसेंस संबंधी कार्य के लिए आवेदकों द्वारा बुक किए गए तीन मई से लेकर 15 मई तक स्लॉट को उन्हें फिर से एक जून से जारी करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 3 मई से लेकर 15 मई तक कार्यालय में सभी शिक्षार्थी लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य लाइसेंस संबंधी कार्य स्थगित रहेंगे। गौरतलब है कि कार्यालय में शिक्षार्थी लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य लाइसेंस संबंधी कार्य के लिए आवेदकों द्वारा बुक किए गए 23 अप्रैल से लेकर एक मई तक स्लॉट ुो उन्हें फिर से 15 मई से जारी करने का निर्णय लिया गया था। इसके चलते 23 अप्रैल से लेकर एक मई तक कार्यालय में सभी शिक्षार्थी लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य लाइसेंस संबंधी कार्य स्थगित किए गए थे।