फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   LIC employees shouted slogans

एलआईसी कर्मचारियों ने हड़ताल कर नारेबाजी की

Tue, 04 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
LIC employees shouted slogans
खतौली में एलआईसी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। - फोटो : KHATAULI
एलआईसी कर्मचारियों ने हड़ताल कर नारेबाजी की
विज्ञापन

खतौली। जीवन बीमा निगम को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कर इसका आईपीओ जारी करने के केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में कर्मचारियों ने एक घंटा हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

मंगलवार को एआइआइईए के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोपहर में एक घंटा कार्य का बहिष्कार कर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने जनता की छोटी छोटी बचत को निजी संस्थानों के हाथों में सौंपने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जीवन बीमा निगम को निजीकरण के मार्ग पर ले जाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी नवीन कुमार ने एलआईसी के देश के विकास में योगदान पर प्रकाश डाला। शाखा मंत्री सुनील सैनी ने निजीकरण के विरोध में अपने विचार व्यक्त किए। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र कुमार, जयप्रकाश, राहुल कुमार, राजेश कुमार, विनेश कुमारी, शरणपाल, उत्तम सिंह, विशाल वर्मा, ओमपाल सैनी, जगदीश प्रसाद, मनजीत सिंह समेत अनेक अभिकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed