फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lessons on controlling communicable diseases were taught to sanitation heroes

Muzaffarnagar News: सफाई नायकों को पढ़ाया संचारी रोग नियंत्रण का पाठ

Thu, 27 Mar 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Lessons on controlling communicable diseases were taught to sanitation heroes
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से शुरू होने वाला है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सफाई नायकों की बैठक लेकर उन्हें संचारी रोग नियंत्रण के लिए क्षेत्र में आवश्यक फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव के साथ विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के लिए निर्देशित किया।
मानसून से पहले संचारी रोग नियंत्रण की कवायद शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की जानी है। अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा, जबकि 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में बुधवार को नगर पालिका सभागार में सफाई नायकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार और मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार ने अभियान की तैयारियों में जुटने की बात कहते हुए पालिका के सभी सफाई नायकों से क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान छेड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंंने कहा कि बरसात के मौसम से पहले मच्छरों से फैलने वाले मलेरिया और डेंगू सहित फाइलेरिया जैसे रोगों पर नियंत्रण के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव आवश्यक है। इसके अलावा क्षेत्र में सफाई पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। सफाई नायक गौरव, विकास, पदम, सुधीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed