फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leopard in Daulatpur forest

तेंदुए के ही हैं दौलतपुर के जंगल में मिले पदचिन्ह

Sat, 11 Jan 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Leopard in Daulatpur forest
मुजफ्फरनगर। मोरना क्षेत्र के गांव दौलतपुर के जंगल में मिले पद चिह्न तेंदुए के ही हैं। डीएफओ सूरज ने कहा कि वह केवल एक दिन ही लोगों को नजर आया था। संभावना है कि इसके बाद तेंदुआ कहीं और चला गया।
विज्ञापन

दौलतपुर के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने के सूचना पर डीएफओ ने गांव में जाकर जांच पड़ताल की। उन्होंने जंगल में मिले पद चिह्नों के संबंध में भी क्षेत्रीय वन अधिकारियों से जानकारी ली। डीएफओ ने बताया कि जो पदचिह्न मिले हैं वे तेंदुए के ही हैं। उन्होंने अब उस क्षेत्र में तेंदुआ होने की संभावना से इंकार किया है। कहा कि उसे केवल एक बार ही जंगल में देखा गया। तेंदुआ मूवमेंट करते रहने वाला जानवर है। इसलिए उसके कहीं दूर निकल जाने की संभावना है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने और बच्चों को अकेले या शाम को गांव से बाहर नहीं भेजने के लिए कहा गया है। उधर, डीएफओ ने मीरपुर के गांव मुकल्लमपुरा में भेड़ को मारने वाले जानवर के भी तेंदुआ होने की संभावना को नकारा है। उनका कहना है कि तेंदुआ अपने शिकार की गर्दन पर वार करता है। भेड़ की गर्दन पर हमला नहीँ हुआ उसे किसी कुत्ते ने मारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed