फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leopard appears around the leper ashram, panic

कुष्ठ आश्रम के आसपास तेंदुआ दिखाई दिया, लोगों में दहशत

Wed, 06 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Leopard appears around the leper ashram, panic
7-खतौली के गांव शेखपुरा-अतरपुरा के जंगल में स्थित गौरी शंकर कुष्ठ आश्रम के पास इस जंगल के रास्ते से - फोटो : KHATAULI
कुष्ठ आश्रम के आसपास तेंदुआ दिखाई दिया, दहशत
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। कुष्ठ आश्रम के आसपास तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। आश्रम से लोगों ने अकेले निकलना बंद कर दिया है। कुष्ठ आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए जैसे जानवर की तस्वीर कैद हो गई है। हालांकि वन विभाग के दरोगा का कहना है कि फुटेज व पदचिह्नों को देखने से यह तेंदुआ नहीं था, कोई कुत्ते जैसा जानवर है।
गांव शेखपुरा-अतरपुरा के जंगल में गौरी शंकर कुष्ठ आश्रम है। इस आश्रम में 20 परिवार के लोग अपने बच्चों के साथ रहते हैं। मंगलवार की रात लोगों ने आश्रम के आसपास तेंदुए को देखा। तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुए की पुष्टि करने के लिए लोगों ने कुष्ठ आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया। कैमरे की फुटेज में तेंदुआ जैसा जानवर दिखाई दिया है। तेंदुए की वजह से आश्रम में रहने परिवार के लोग व उनके बच्चे सहमे हुए हैं। इन परिवार के लोगों ने अकेले आश्रम से निकलना बंद कर दिया है। इन परिवारों ने अपने बच्चों को भी आश्रम से अकेले भेजना बंद कर दिया है। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने भी कुष्ठ आश्रम के आसपास जाते हुए डर रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी थी।
विज्ञापन

-कुष्ठ आश्रम के प्रधान मोहन ने बताया कि ग्रामीणों ने रात में जंगल की ओर से तेंदुए को आश्रम के पास आते हुए देखा था। ग्रामीणों ने ही इसकी जानकारी उनको दी थी। ग्रामीणों ने गांव शेखपुरा के प्रधान के पति लाला धर्मपाल को दी जानकारी दी। प्रधान के पति ने इसकी जानकारी प्रशासन को देते हुए वन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया था। बुधवार की सुबह वन विभाग के दरोगा जांच पड़ताल करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुष्ठ आश्रम के सीसीटीवी कैमरे में कैद जानवर की पहचान करने को फुटेज देखी गई, जानवर के पदचिह्नों की भी जांच की गई। जांच करने पर यह जानवर तेंदुआ नहीं लगता है, बल्कि यह जानवर कुत्ते जैसा है। खुर्शीद, वन दरोगा।

कुष्ठ आश्रम के पीछे काफी घनी झाड़ियां उगी हुई है। हो सकता है कि तेंदुए जैसा जानवर इन घनी झाड़ियों में ही कहीं छुपा हुआ हो। तेंदुए जैसे जानवर की दस्तक को लेकर किसान भी जंगलों में अकेले जाने से डर रहे हैं। प्रमोद देशवाल, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed