फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lekhpal suspended after audio of him taking money from a farmer went viral

Muzaffarnagar News: किसान से रुपये लेने का ऑडियो वायरल होने पर लेखपाल निलंबित

Thu, 10 Apr 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended after audio of him taking money from a farmer went viral
-किसान से लेखपाल ने 40 हजार रुपये की रिश्वत ली थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। जमीन की पैमाइश के नाम पर किसान से 40 हजार रुपये रिश्वत लेने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जांच कराई गई। डीएम उमेश मिश्रा के आदेश पर एसडीएम जयेंद्र सिंह ने लेखपाल रविंद्र को निलंबित कर दिया है।
तहसील जानसठ क्षेत्र के गांव टंढेड़ा निवासी गुलशेर का कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर परिवार के लोगों से विवाद चल रहा है, जिसकी जांच हल्का लेखपाल कर रहा था। गुलशेर का आरोप था कि लेखपाल रविंद्र ने दो महीने पूर्व जमीन की पैमाइश के लिए उससे 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

लेखपाल ने एक व्यक्ति के माध्यम से रिश्वत की रकम ली थी, लेकिन बार-बार कहने के बावजूद लेखपाल जमीन की पैमाइश नहीं कर रहा था। पैमाइश नहीं होने पर जब गुलशन ने लेखपाल से रिश्वत की रकम वापस मांगी तो लेखपाल ने रकम लौटाने में बहानेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशेर और लेखपाल के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। ग्रामीणों ने लेखपाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की थी। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम जयेंद्र कुमार को तत्काल मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे।

जांच में एसडीएम ने पाया कि लेखपाल ने जमीन की पैमाइश के नाम पर किसान से रिश्वत ली है, जिसका ऑडियो वायरल हो गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम ने लेखपाल रविंद्र को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed