फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Legal Metrology Department charged mitigation fee of one crore from companies

विधिक माप विज्ञान विभाग ने नामचीन कंपनियों से एक करोड़ का शमन शुल्क वसूला

Wed, 05 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Legal Metrology Department charged mitigation fee of one crore from companies
विधिक माप विज्ञान विभाग ने कंपनियों से एक करोड़ का शमन शुल्क वसूला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधिक माप विज्ञान विभाग मुजफ्फरनगर ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019-20 में अब तक एक करोड़ रुपये का शमन शुल्क अर्जित कर राजकोष में जमा कराया है, जो कि विभागीय इतिहास में अभूतपूर्व उपलब्धि है।

विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश कुमार प्रजापति ने बताया कि शमन शुल्क की यह ऐतिहासिक धनराशि ऐसी बड़ी कंपनियों के विरुद्ध कार्यवाही के परिणामस्वरूप अर्जित की गई है, जो राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करती हैं। उन्होंने बताया कि इन कंपनियों में ई-कामर्स की अमेजन इंडिया, स्नेपडील, जबॉगं डाट काम, नाईका ई-रिटेल, फर्न्स एंड पेटल्स, ग्रोफर्स इंडिया, अल्टरा डेकोर, सस्ता सुंदर, वेल्वेट होटल्स, अरबन लेडर शमिल हैं। इनके अलावा चाय निर्माता कंपनियों में अपूर्व आग्रेनिक, एपीजे, मधु जयंती, वहदम चाय, दैनिक घरेलू उपभोग के उत्पादों की मदर डेयरी, अग्रवाल पापड़, गोरामल हरीराम, मिडास हाईजिन, मोदी केयर, रिटेल चेन की बिग बाजार तथा ईजी डे, घरेलू उपयोग की छोटी बैटरी बनाने वालों में निप्पो बैटरी, गोदरेज, सोनी इंडिया, पेनासोनिक, इलेक्ट्रॅानिक उत्पादों की लेनोवे इंडिया आदि ऐसी कंपनियां शामिल हैं, जिनसे पकड़ी गई अनियमितताओं के सापेक्ष एक से लेकर तीन लाख रुपये तक शमन राशि वसूल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed