{"_id":"5ab6a1664f1c1b690e8b671f","slug":"learn-something-new-with-bookwork-knowledge","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबी ज्ञान के साथ कुछ नया सीखें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताबी ज्ञान के साथ कुछ नया सीखें विद्यार्थी
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
education
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज ऑफ ग्रुप में पॉलीटेक्निक संकाय की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी टेक्नोवेशन का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अनेक मॉडल प्रस्तुत कर तकनीकी ज्ञान का परिचय दिया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी आगे बढ़ने के लिए किताबी ज्ञान के साथ हर पल कुछ नया करने, सीखने की ललक रखें। ताकि उनको भविष्य में कठिनाईयों जवाब देना आ सके।
शुभारंभ चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रदर्शनी में विभाग के प्रत्येक वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। सौरभ, राजन, ललित, आयुश, अनुज, आकाश ने इस्टीम इंजन मॉडल की सहायता से भाप द्वारा विद्युत ऊर्जा का उत्पादन करने वाला मॉडल प्रस्तुत किया।
शौर्य, गौरव, अजय, प्रदीप ने रेलवे दोहरीकरण, शाहवेज, दानिश, मोहित, शोएब, निशांत, सौरभ ने गोल्डन गेट ब्रिज, दुबई सिटी तथा जैकी और अशवनी ने ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक कार तथा ऑटोमेटिक डोर अलार्म का मॉडल तैयार कर दिखाया। मुख्य अतिथि डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विद्यार्थियों की यह रुचि विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
निदेशक डॉ बीके त्यागी ने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ कुछ अतिरिक्त सीखने की लगन होनी चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार सैनी ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से अध्ययन करने पर मंजिल मिलती है। आयोजित कार्यक्रम में
मुख्य रूप से शामिल होने वालों में निदेशक डॉ. डीकेपी सिंह, सम्राट सिंह, डॉ. आलोक गुप्ता, रोहताश सिंह, अर्जुन सिंह, साक्षी श्रीवास्तव, पवन कुमार गोयल, आशीष कुमार, रवि कुमार, प्रियापाल, अंजली रानी, गौरव कुमार, आलम जैदी, अक्षय कुमार, सुनील पवॉर आदि मौजूद रहे।