फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leakage in pipeline, water supply stalled

Muzaffarnagar News: पाइप लाइन में लीकेज, पानी की आपूर्ति ठप

Fri, 21 Apr 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 21 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Leakage in pipeline, water supply stalled
प्रेमपुरी नई बस्ती में टूटी पेयजल लाइन।
मुजफ्फरनगर। शहर की प्रेमपुरी कॉलोनी की नई बस्ती में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए हैं। पाइप लाइन लीकेज होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है। करीब एक सौ परिवारों की महिलाएं और बच्चे आसपास के घरों और नलों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

प्रेमपुरी की नई बस्ती में लोग करीब पांच दिन से पानी को तरस रहे हैं। पाइप लाइन लीकेज होने से पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। नागरिकों ने कई बार इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से भी की गई, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

मोहल्ले वासियों का कहना है कि पीने तक के लिए पानी नहीं है। जरूरत का पानी करीब 50 मीटर की दूरी से नलों और दूसरे मोहल्ले के घरों से लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------

क्या कहते हैं लोग
- पास के ही मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। उसके बगल में ही पाइप लाइन लीकेज हो गई थी, तभी से समस्या बनी हुई है। - सुषमा
- बिना पेयजल के लोग बेहाल हैं। जरूरत का पानी आसपास के घरों से लाकर किसी तरह गुजारा किया जा रहा है। - रीता
- गर्मी हो रही है और पीने तक के लिए पानी नहीं है। कोई भी नई बस्ती की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। सुभाष, छोटू
-----
इनसेट
पानी की समस्या से कई परिवार प्रभावित
प्रेमपुरी की नई बस्ती में पानी की समस्या से करीब एक सौ परिवार प्रभावित हैं। यहां लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। दूर से पानी लाकर किसी तरह अपना गुजारा कर रहे हैं। नहाने और कपड़े धोने के लिए बिल्कुल भी पानी नहीं है।

कोट...
जानकारी मिली, जल्द होगा समाधान
- विद्युत कर्मियों ने खंभा लगाया था। इस दौरान पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। जिसकी जानकारी उन्हें मिली है। टीम गठित कर दी गई है। जल्दी ही समाधान किया जाएगा। - सुनील कुमार, नगर पालिका, जलकल अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed