फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leaders changed their sides, equations changed in five years

नेताओं ने पाले बदले, पांच साल में बदल गए समीकरण

Sat, 08 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Leaders changed their sides, equations changed in five years
मुजफ्फरनगर। पांच साल में समय और समीकरण बदल चुके हैं, लेकिन चुनाव के पन्ने पलटें तो 2017 में भाजपा के सामने सपा के प्रत्याशियों ने ही कड़ी टक्कर दी थी। सिर्फ पुरकाजी सुरक्षित सीट पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री ही सपा से आगे निकले थे। बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने पार्टी छोड़ दी थी, हालांकि चुनाव नजदीक आने पर इनमें से कई की घर वापसी भी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

आचार संहिता लगने के बाद राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पिछले चुनाव का रिकॉर्ड और समीकरण भी खंगाला जा रहा है। भाजपा की लहर में हुए चुनाव में सिर्फ सपा ही जिले की सीटों पर टक्कर देती नजर आई थी, लेकिन इस बार सपा और रालोद गठबंधन से चुनाव लड़ रही है। देखने वाली बात यह होगी कि गठबंधन भाजपा के सामने क्या रणनीति अपनाता है।
विज्ञापन

बुढ़ाना में त्यागी पर भारी पड़े थे मलिक
प्रत्याशी पार्टी वोट
उमेश मलिक भाजपा 97781
प्रमोद त्यागी सपा 84580
सईदा बेगम बसपा 30034
योगराज सिंह रालोद 23732
चरथावल में जीत गए थे विजय कश्यप
प्रत्याशी पार्टी वोट
विजय कश्यप भाजपा 82046
मुकेश चौधरी सपा 58815
नूर सलीम राना बसपा 47704
सलमान जैदी रालोद 14442
पुरकाजी में कांग्रेस ने दी थी भाजपा को टक्कर
प्रत्याशी पार्टी वोट
प्रमोद उटवाल भाजपा 77491
दीपक कुमार कांग्रेस 66238
अनिल कुमार बसपा 46401
छोटी रालोद 8227
सदर सीट पर चूक गए थे गौरव स्वरूप
प्रत्याशी पार्टी वोट
कपिल देव अग्रवाल भाजपा 97838
गौरव स्वरूप सपा 87134
राकेश शर्मा बसपा 21038
पायल माहेश्वरी रालोद 5640
खतौली में चौहान पर भारी पड़े थे विक्रम
प्रत्याशी पार्टी वोट
विक्रम सैनी भाजपा 94771
चंदन चौहान सपा 63397
शिवान सैनी बसपा 37380
शाहनवाज राना रालोद 12846
मीरापुर में मामली अंतर से पिछड़े थे अली
प्रत्याशी पार्टी वोट
अवतार भड़ाना भाजपा 69035
लियाकत अली सपा 68842
नवाजिश आलम बसपा 39689
मिथलेश पाल रालोद 22751
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed