{"_id":"621bbe1f7d974d571b1f37eb","slug":"laxman-made-net-pass-record-in-12-subjects-muzaffarnagar-news-mrt578612833","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण ने बनाया 12 विषयों में नेट पास का कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मण ने बनाया 12 विषयों में नेट पास का कीर्तिमान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड पर स्थानीय होटल में पत्रकारवार्ता करते डॉ. लक्ष्मण सिंह।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मण ने बनाया 12 विषयों में नेट पास का कीर्तिमान
मुजफ्फरनगर। जिले के लक्ष्मण सिंह ने 12 विषयों में यूजीसी नेट पास कर भारत के अकादमिक इतिहास में अपना नाम अंकित कर दिया है। इनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो चुका है।
रुड़की रोड पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में लक्ष्मण सिंह ने बताया कि यूजीसी नेट में 12वें विषय के रूप में तुलनात्मक धर्म अध्ययन रहा। देश में केवल सात विषयों में नेट पास करने का रिकार्ड था। इस बार उन्होंने अपना ही रिकार्ड तोड़ा है। डांस ड्रामा में जेआरएफ, इंडियन कल्चर, सोसियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, अरब कल्चर एवं इस्लामिक स्टडीज, बौद्ध अध्ययन, जैन अध्ययन, गांधी एवं शांति अध्ययन, तुलानात्मक धर्म अध्ययन में यूजीसी नेट किया है। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पीएचडी नेपाल के दलितों की कला के विषय पर की। बाइक से नेपाल के 48 जिलों का भ्रमण किया। 11वीं और बीए में एक-एक बार फेल होने वाले लक्ष्मण सिंह कहते हैं कि बाद में उनकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ी। हमें अपने बच्चों को उनके पसंदीदा विषय देने चाहिए।
शहर के खादरवाला के लक्ष्मण सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर एवं डीएवी इंटर कॉलेज में हुई। कस्टम विभाग से रिटायर्ड बोहरनलाल के पुत्र लक्ष्मण सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट किया। जेएनयू से मास्टर डिग्री ली। जेएनयू की विभिन्न विषयों में प्रवेश परीक्षा 33 बार पास की। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उन्हें जिज्ञासावश निरंतर पढ़ने की आदत है। हजारों थीसिस, किताबें, भारत के सभी जिलों के गजेटियर, सभी धर्मों के ग्रंथ पढे़ हैं। मकसद सिर्फ ज्ञानार्जन रहा। छात्रों को उन्होंने सलाह दी है कि वह टेक्सट बुक अवश्य पढे़ं, मानक पुस्तकें पढे़ं और अपने नोट्स जरूर बनाएं।