फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Law should be made to hang the criminals at the crossroads: Ulama

दुष्कर्मियों को चौराहे पर फांसी देने का कानून बनाया जाए : उलमा

Mon, 02 Dec 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Law should be made to hang the criminals at the crossroads: Ulama
मुफ्ती असद कासमी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या किए जाने को लेकर उलमा ने रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सरकार को दुष्कर्मियों को चौराहे पर फांसी की सजा दिए जाने के लिए कानून बनाना चाहिए।
विज्ञापन

इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के उपाध्यक्ष मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि देश की बेटियों के अपमान से हर भारतीय का सिर शर्म से झुक गया है। हैदराबाद में युवा महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या किए जाने की घटना घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आए दिन देश में बेटियों के साथ हो रहे घिनौने अपराधों के लिए जहां समाज की बीमार मानसिकता जिम्मेदार है वहीं लचर कानून व्यवस्था से भी अपराधी बेखौफ नजर आते हैं। मुफ्ती असद ने कहा कि मां, बहन और बेटियों के साथ इस तरह की हरकत करने वाले कोई विदेशी नहीं है यह इसी देश और समाज के हैं। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मियों के मुकदमों का फैसला 15 दिन के भीतर होना चाहिए और उन्हें चौराहे पर फांसी देने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए। तंजीम अबना-ए-दारुल उलूम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना मुफ्ती याद इलाही कासमी का कहा कि यह दुर्भाग्य है कि देश में बेटियों के साथ हैवानियत करने वालों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सड़क पर उतरकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है और सरकार सोई हुई है। मुफ्ती याद इलाही ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को चाहिए कि वह बहन बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और देश की जनता को यह यकीन दिलाए कि अब जो हुआ वो आगे नहीं होगा।

मुफ्ती याद इलाही

मुफ्ती याद इलाही- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed