फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Law and order ended in the state: Latesh

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त- लतेश

Thu, 25 Mar 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Law and order ended in the state: Latesh
खतौली क्षेत्र के गांव जसौला में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा रालोद का प्रतिनिधि मंडल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : लतेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। गांव जसौला में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष लतेश विधूड़ी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल दोनों पीड़ित परिवारों से मिला। उन्होंने पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान लतेश ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, आए दिन कही न कही महिला, बच्चों, युवाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। अपराधी खुलेआम घूमते हैं। युवा बेरोजगारी के कगार पर पहुंच चुका है। बाजारों से काम खत्म हो रहा है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए आर्थिक मदद की। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि पीड़ित परिवारों के आंसू पोछने के लिए सपा, विपक्ष के बहुत लोग आए। सभी आश्वासन देकर चले गए, लेकिन किसी ने उनकी आर्थिक मदद नहीं की। सबसे पहले आगे बढ़कर रालोद नेताओं ने मदद की है। रालोद प्रतिनिधिमंडल में पीड़ितों को न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार से मिलने वालों में युवा अध्यक्ष लतेश विधूडी, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, विकास बालियान, अमित, रोहित, अनोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed