{"_id":"5b9aafbd867a557f5f419586","slug":"launch-of-ganipati-mahottas-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा के जयघोष से गूंजा शहर, बाबा की भव्य रथयात्रा में उमड़ा जन सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा के जयघोष से गूंजा शहर, बाबा की भव्य रथयात्रा में उमड़ा जन सैलाब
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
गणपति शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति जन्मोत्सव पर शहर में भव्य रथयात्रा निकाली गई। पूरा शहर में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। रथयात्रा में भाग लेने को मानो पूरा शहर ही उमड़ पड़ा। गणपति धाम मंदिर से प्रारंभ हुई रथयात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। रथयात्रा में बैंडबाजों के साथ भव्य झांकियों ने सभी का मन मोहा। भरतिया कालोनी स्थित गणपति धाम मंदिर प्रांगण में गणपति जन्मोत्सव पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन हुआ।
पार्वती नंदन एवं समस्त कष्टों को हरने वाले विघ्न विनाशक सिद्धि विनायक भगवान गणपति की पूजा में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान, चेयरमैन अंजू अग्रवाल, डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उद्यमी भीमसेन कसंल आदि शामिल रहे। भगवान श्री गणपति का नयनाभिराम स्वर्ण श्रंगार, 56 भोग और भगवान गणपति का रजत पालना मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई। भगवान श्री गणपति स्वर्ण रथ पर स्वर्ण रूप में भक्तों के कष्टों को हरने के लिए स्वयं यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में माता अन्नपूर्णा रसोई, माता पार्वती की डोली, श्री राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां, शिवजी की झांकियां, खाटू श्याम का विशाल रथ, 25 अलग-अलग मन मोहक झांकियां, आठ बैंड और आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। रथयात्रा में श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही नजर आया।
विज्ञापन
बैंडबाजों पर भजन और धार्मिक गीतों पर श्रद्घालु नाचते गाते चल रहे थे। श्रद्घालुओं ने नंगे पैर यात्रा में शामिल होकर हाथों से रथ को खींचा। योगेंद्र गर्ग, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी, कैलाशचंद्र ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अंबरीश सिंघल, विनोद राठी, बृज गोपाल छारिया, विपिन, बिजेंद्र, नरेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, लक्की, संजय, गोल्डी आदि व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे।
शहर में पांच घंटे रहा जाम
मुजफ्फरनगर। गणपति जन्मोत्सव पर निकली रथयात्रा में उमड़ी भीड़ के चलते शहर पांच घंटें पूरी तरह थम रहा। रथयात्रा के कारण मुख्य मार्ग आम जनता के लिए बंद ही रहे। पुलिस ने भी चौकसी करते हुए अन्य वाहनों का रुट ही बदल दिया। देर रात तक निकली रथयात्रा की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस अधिकारी चौकन्ने रहे। प्रत्येक चौराहे और रथयात्रा के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।
सैकड़ों स्थानों पर भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। शहर के दुकानदारों ने रथयात्रा के दौरान सैकड़ों स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया। किसी ने जलेबी का प्रसाद बांटा तो किसी ने कढ़ी चावल खिलाया। कहीं हलवा बंटा तो कहीं खिचड़ी का प्रसाद बंटा। इस तरह कहीं ठंडा वितरित किया गया तो कहीं खीर का प्रसाद बांटा गया। थोड़ी-थोड़ी सी दूरी पर लोगों ने प्रसाद का इंतजाम कर रखा था।
सनातन धर्म में गणेश महोत्सव शुरू
मुजफ्फरनगर। श्री गणेश महोत्सव समिति के तत्वाधान में सनातन धर्म सभा भवन में 38वां महोत्सव शुरू हुआ। समिति के संस्थापक पंडित राज भारद्वाज ने बताया कि प्रथम दिन श्री गणेश जी की स्थापना एवं पूजन कराया गया है। दैनिक यज्ञ एवं आरती नौ बजे से दस बजे तक हुई। दैनिक सिद्धिविनायक जप, दैनिक श्री गणेश जी की चालीसा के साथ-साथ रात्रि में भगवान श्री गणेश की महाआरती की गई।
चन्द्रभान खन्ना, त्रिलोक चंद खन्ना, सतीश गोयल, वागीश स्वरूप, सुरेंद्र सिंधी, अजय तायल, कुमरेश जैन, अरुण कुमार, प्रवीण गोयल, अनिल सिंघल, सुरेंद्र गोयल, रविंद्र सिंघल, भीमसेन कंसल, अनिल मेहता, सुरेंद्र अग्रवाल, अजय स्वरूप, जबी पांडेय, एनके अरोड़ा, रविंद्र जुनेजा, आकाश गुप्ता, अनिरुद्ध मित्तल, सौरभ जुनेजा, अमित मित्तल, शंकर स्वरूप बंसल, सतीश गर्ग, अनिल जैन कालू, नन्दलाल राजकुमार, संदीप वर्मा, अर्चित अरोरा, आदित्य अरोड़ा आदि मौजूद रहे।