{"_id":"64ccf3733e2b6a40a40ec394","slug":"land-search-started-for-construction-of-fire-station-in-khatauli-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-4935-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली में फायर स्टेशन निर्माण के लिए भूमि की तलाश शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली में फायर स्टेशन निर्माण के लिए भूमि की तलाश शुरु
विज्ञापन
वर्तमान में बुढ़ाना, राटौर तथा जनपद मुख्यालय पर ही फायर स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर क्षेत्र में फायर स्टेशन निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। द्वितीय अग्निशमन अधिकारी साेनू गुप्ता ने एसडीएम से वार्ता कर फायर स्टेशन के लिए भूमि दिलाने की मांग की है।
द्वितीय अग्निशमन अधिकारी साेनू गुप्ता ने बताया कि जनपद में बुढ़ाना, राटौर तथा जनपद मुख्यालय पर फायर स्टेशन बने हैं। खतौली में भी फायर स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। इस बारे में एसडीएम से मिल कर भूमि उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है। भूमि उपलब्ध होने के बाद फायर स्टेशन बनाए जाने का रास्ता साफ हो जाएगा।
एसडीएम अपूर्वा यादव ने बताया कि इस बारे में अग्निशमन अधिकारी से बात हुई है। भूमि के लिए कहा गया है। शीघ्र ही अग्निशमन विभाग को भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी।