फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lakhs stolen from SP leader's house

सपा नेता के घर लाखों की चोरी

Fri, 20 Mar 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from SP leader's house
खतौली में सपा नेता के घर हुई चोरी की घटना की परिजनों से जानकारी लेते पुलिस अफसर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सपा नेता के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

खतौली। सपा नेता के घर रात में चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। रात में सपा नेता की पत्नी की नींद खुलने पर चोरी का पता चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

नगर के मोहल्ला नूूूूरडहर गली में सपा नेता जमशेद मलिक का मकान है। बुधवार रात जमशेद मलिक घर पर नहीं थे। घर पर उनकी पत्नी इकरा मलिक तथा तीन बच्चे अयान, आहत, ईशान थे। इकरा मलिक ने बताया कि रात में जब वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। रात में चोरों ने घर में घुसकर पूरे घर को खंगाला। अलमारियों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने अलमारी में रखे लगभग 15 तोला सोने के जेवरात, तीन किलो चांदी के जेवरात तथा 174000 की नगदी, तीन घड़ी और कीमती सामान चोरी कर लिया। जब उसकी आंख खुली तो उसने एक चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह इकरा मलिक को धक्का देकर भाग गए। जानकारी पर खतौली पुलिस तथा सीओ खतौली जांच के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि चोर वहां से सीसीटीवी का डीवीआर एवं हार्ड डिक्स ले गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सपा नेता जमशेद मलिक के घर चोरी होने से मोहल्ले में दहशत का है। मोहल्ले वासियों ने चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सपा नेता के यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चोरी हो जाने के बाद पुलिस आसपास गली और बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed