फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lakhs of cash and jewelry were flown on the pretext of making keys

चाबी बनाने के बहाने लाखों के नकदी-जेवर ले उड़े

Mon, 28 Dec 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of cash and jewelry were flown on the pretext of making keys
चाबी बनाने के बहाने लाखों के नकदी-जेवर ले उड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला पटेलनगर में अलमारी की चाबी बनाने आए दो युवक पिता-पुत्री को बातों में उलझाकर लाखों कीमत के गहने व 24 हजार की नगदी ले उड़े। दोनों आरोपी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर निवासी राकेश शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी तलाकशुदा बेटी ऋतु शर्मा उन्हीं के साथ रहती है। कुछ दिन पूर्व ऋतु की अलमारी की चाबी कहीं खो गई थी। शनिवार को राकेश शर्मा डॉक्टर से मिलकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो युवक मिले, जिनसे उन्होंने अलमारी की चाबी बनवाने की बात की। इस पर दोनों युवक राकेश शर्मा के साथ उनके घर आ गए और अलमारी को देखकर चाबी बनानी शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों युवकों ने वहीं मौजूद राकेश शर्मा व उनकी बेटी ऋतु को बातों में उलझाकर अलमारी के लॉकर में रखे सोने के गहने और 24 हजार की नगदी साफ कर दी। इसके बाद आरोपी अलमारी का लॉकर फंसने की बात कहकर कुछ पार्ट्स मार्केट से लाने की बात कहकर चले गए। जब रात तक भी युवक नहीं लौटे तो आशंकित परिजनों ने अलमारी चेक की, जहां से एक सोने की चेन, चार अंगुठियां, लॉकेट, छह टॉप्स, 22 लोंग व 24 हजार रुपये गायब थे। यह देख पिता-पुत्री के होश उड़ गए। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें दोनों आरोपियों के चेहरे कैद थे। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर उन्हें सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सीसीटीवी कैमरे में कैद दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed