फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lady of Telangana

पति के साथ हनीमून पर गई युवती, तेलंगाना में मचा बवाल 

Tue, 27 Feb 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 27 Feb 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lady of Telangana
तेलंगाना की युवती से शादी करने वाला युवक और साथ में खड़े इंस्पेक्टर मीरापुर। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर इंस्पेक्टर ने जिस युवती की शादी अपने प्राइवेट फॉलोवर से कराई है, वह युवती तेलंगाना से भागी हुई थी। इस संबंध में तेलंगाना के नेल्लन पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज है। युवती की बरामदगी को लेकर वहां एक युवक ने खुद को आग लगा ली है। युवती की शादी कराए जाने से तेलंगाना में दो पक्षों के बीच टकराव बना हुआ है। बिना जांच-पड़ताल किए युवती की शादी कराए जाने से तेलंगाना में हो रहे बवाल की जानकारी मिलने से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। 
विज्ञापन


मीरापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने 23 फरवरी को अपने प्राइवेट फॉलोवर मीरापुर निवासी विजय कुमार की शादी तेलंगाना जिले के एक निवासी युवती से कराई थी। इंस्पेक्टर की ओर से शादी का पूरा इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन


इस शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए थे, तब लोगों ने इस कार्य की सराहना की थी, मगर पुलिस को नहीं पता था कि उन्होंने बिना जांच-पड़ताल किए जिस युवती की शादी कराई है, वह उनके लिए परेशानी खड़ी कर देगी। युवती की शादी को लेकर तेलंगाना में बवाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को लेकर वहां दो पक्षों में टकराव बन गया है। युवती की बरामदगी को लेकर किए गए आंदोलन में एक युवक ने खुद को आग भी लगा ली है। बताया गया है कि युवती वहां से भागकर आई थी, जिसकी वहां के नेल्लन पुलिस स्टेशन में उसके फरार होने की रिपोर्ट भी दर्ज है।

वहां की पुलिस ने इस संबंध में कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है। इसकी जानकारी मिलने से अब यहां की पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। जल्द ही तेलंगाना पुलिस युवती को बरामद करने के लिए मीरापुर आएगी। इस संबंध में मीरापुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। उधर, शादी के बाद विजय अपनी दुल्हन के साथ हनीमून पर गया हुआ है। 

भुम्मा आई थी युवती 
मुजफ्फरनगर। तेलंगाना की युवती भूम्मा गांव आई थी। विजय ने इंस्पेक्टर मीरापुर अरविंद कुमार सिंह से शादी कराने का आग्रह किया था। बताया गया है कि इंस्पेक्टर ने भुम्मा निवासी पद्म की मदद से उसके चचेरे भाई मनोज कुमार की ससुराल तेलंगाना के एक जिले में संपर्क किया।

उसने विजय के लिए कोई युवती तलाश करने का अनुरोध किया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह और पदम के प्रयास से 23 फरवरी शुक्रवार को तेलंगाना से आई युवती पहले भुम्मा और बाद में मीरापुर पहुंची। उसने विजय को देखा और शादी के लिए राजी हो गई। इसके बाद इंस्पेक्टर ने कसबे के कुछ लोगों के सहयोग से दोनों की शादी करा दी, मगर युवती के बारे में कोई जांच-पड़ताल नहीं की। 

इंस्पेक्टर ने किया था कन्यादान 
मुजफ्फरनगर। शादी के दिन लड़की के पिता के रूप में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने युवती का कन्यादान किया था, जबकि एसएसआई जितेंद्र यादव ने लड़के विजय के पिता के रूप में आवश्यक रीति-रिवाज पूर्ण किए थे। मीरापुर थाने से ही विजय की घुड़चढ़ी निकली थी और आर्य समाज में दोनों की शादी की गई। इसके बाद इंस्पेक्टर की ओर से थाने में ही सहभोज कराया गया था। 


मामले की जांच कराई जाएगी 
मीरापुर इंस्पेक्टर ने विगत दिनों जिस युवती की शादी कराई थी, उसके परिजन उसे यहां भुम्मा गांव में छोड़कर गए थे। युवती की रजामंदी के बाद ही उसकी शादी कराई गई। पता चला है कि युवती का मामा उसे बेचना चाहता था, वो ही अब तेलंगाना में विरोध करा रहा है। इंस्पेक्टर ने बिना जांच-पड़ताल के शादी कराई, इसकी जांच कराई जाएगी। मामले में तेलंगाना पुलिस को पूरा सहयोग किया जाएगा -अजय सहदेव, एसपी देहात। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed