{"_id":"5e2b3ec48ebc3e4b000f43eb","slug":"lack-of-medicines-in-khatauli-chc-khatauli-news-mrt465596527","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में दवाइयों का अभाव, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में दवाइयों का अभाव, मरीज परेशान
विज्ञापन
खतौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूरी तरह से स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने से मरीजों में रोष व्याप्त है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर सहित आसपास क्षेत्रों से काफी संख्या में प्रतिदिन मरीज आते हैं। जिनमें अधिक संख्या मजदूर तबके की होती है। मरीज पहले तो पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगते हैं। इसके बाद ओपीडी में पहुंच कर लंबी लाइन के बाद चिकित्सक से परामर्श लेते हैं। चिकित्सक के द्वारा पर्चे पर लिखी दवाई लेने के लिए जब मरीज दवाई भंडार कक्ष में जाता है तो उसे कह दिया जाता है कि इनमें से कुछ दवाई नहीं है, खत्म हो चुकी है। जिससे मरीज निराश होकर लौट जाता है। इतना ही नहीं सीएचसी पर उपलब्ध औषधियों की सूची पट पर अस्पताल में मौजूद दवाइयों के बारे में जानकारी नहीं दर्ज की जाती है। इस पट पर तीन माह पूर्व की दिनांक पड़ी हुई है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सक द्वारा लिखी कुछ दवाईयां नहीं मिलने से उन्हें बाजार से मजबूर होकर खरीदनी पड़ रही है।
सीएचसी में कुछ दवाइयां जल्द ही समाप्त हो जाती है। इसके लिए दवाई की सूची बनाकर भेजी जा रही है। शीघ्र ही सीएचसी पर मरीजों को दवाई उपलब्ध हो जाएगी। - डॉ. मुकेश उपाध्याय, सीएचसी अधीक्षक।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी की गई है। इसके लिए चिकित्सा विभाग को एक पत्र जारी कर सीएचसी में दवाईयां उपलब्ध कराई जाएंगी। जिससे आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। - एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट।