फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Laborer died due to electric shock from water cooler

Muzaffarnagar News: वाटर कूलर में करंट से मजदूर की मौत

Wed, 18 Sep 2024 04:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Laborer died due to electric shock from water cooler
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के पुरबालियान गांव के सार्वजनिक वाटर कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से पानी पीने गए मजदूर विक्की (26) की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लापरवाही पर प्रधान और ग्राम सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। तहसीलदार ने आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

पुरबालियान गांव निवासी विक्की सोमवार रात करीब नौ बजे मजदूरी कर घर लौट रहा था। घर के पास ही ग्राम पंचायत की ओर से लगवाए गए वाटर कूलर में वह पानी पीने लगा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पीड़ित को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। देररात उपचार के दौरान विक्की की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान और सपा नेता अनुज कश्यप भी थाने पहुंच गए। तहसीलदार खतौली ने आर्थिक सहायता का भरोसा दिया। मृतक के भाई दीपक की तहरीर पर ग्राम प्रधान बल्लो और ग्राम सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed