फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   laathi lekar kanpur pahunchein kisan

लाठी लेकर कानपुर पहुंचें किसान

Sun, 26 Feb 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
laathi lekar kanpur pahunchein kisan
जानसठ में भाकियू की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष्ा राजू अहलावत। - फोटो : अमर उजाला
जानसठ/भौराकलां। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत समेत अन्य ने किसानों से आह्वान किया है कि वे उत्पीड़न के खिलाफ कानपुर में होने वाली पंचयत में लाठी लेकर पहुंचे आैर अपना कड़ा विरोध जताएं। जानसठ की राजवंश धर्मशाला में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि कानपुर प्रशासन द्वारा बेकसूर किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कानपुर क्षेत्र के किसानों की भूमि कम कीमत पर अधिग्रहण कर उसे नेवली पावर प्लांट के लिए उद्यमियों को मोटी कीमत पर बेची जा रही है। किसानों की भूमि की सही कीमत केन्द्र व राज्य सरकार नहीं दिला पा रही है। जिससे किसानों का उत्पीड़न सरकार द्वारा किया जा रहा है। भाकियू नेता निरंजन सिंह व भाकियू नेत्री विशाखा को गिरफ्तार कर कानपुर पुलिस उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रही है। कानपुर प्रशासन के विरुद्ध कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। गिरफ्तार किए दोनों नेताओं को शीघ्र ही रिहा न किया गया तो, एक मार्च को कानपुर में महापंचायत होगी। सभी कार्यकर्ताओं से लठ लेकर कानपुर पहुंचने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


अध्यक्षता टेकचन्द वर्मा ने तथा संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया। बैठक में नगर अध्यक्ष रेशू गोयल, ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेंहदीयान, तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार घटायन, ब्लाक उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी, नवीन राजपूत, राजेन्द्र सिंह, देवेन्द्र, मास्टर महकार, नीटू चौधरी, अमित कुमार, देवेन्द्र पहलवान, मनोज सहरावत, धर्मवीर, ऋषिपाल, प्रीतम, आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भौराकलां के गांव हडौली के प्राइमरी स्कूल में शनिवार को किसानों की पंचायत हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। किसानों पर हमला करना शासन प्रशासन की सुनियोजित चाल है ऐसी चालों से किसान कमजोर नहीं होगा। किसानों पर हमला भाकियू पर हमला है। शांतिपूर्वक धरना देकर जमीन का मुआवजा मांग रहे किसानों पर लाठी चार्ज कर किसानों को उकसाया जा रहा है शासन प्रशासन किसानों के सब्र का इम्तिहान न लें, किसान मान सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। 


कानपुर जिला अध्यक्ष  निरंजन राजपूत की रिहाई की मांग करते हुए कहा कि किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाए। पंचायत में चौधरी नरेश टिकैत ने  किसानों को अधिक से अधिक संख्या में 1 मार्च को  कानपुर पहुंचने का आह्वान किया पंचायत में नीटू दुलहैरा,  सुधीर, अनुज, ओमकार सिंह, राजकुमार हडौली, बालिंदर, सर्व खाप  मंत्री सुभाष बालियान,  विजेंदर आदि किसान उपस्थित रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed