फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kshatriya Mahasabha will end the evils spread in the society

समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कराएगी क्षत्रिय महासभा

Sat, 02 Apr 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kshatriya Mahasabha will end the evils spread in the society
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा की बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को अभिशाप बताते हुए उन्हें समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
रेलवे रोड स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कान सिंह राणा ने कहा कि समाज में युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। यदि युवा शिक्षित होगा तो समाज उन्नति करेगा। जिलाध्यक्ष विजयंत राणा व नगराध्यक्ष डा. बीपी सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज में दहेज प्रथा का चलन बढ़ता जा रहा है। इस पर अंकुश लगना चाहिए। महामंत्री विनय राणा, भोजवीर सिंह व रणधीर सिंह ने कहा कि मृत्युभोज पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए। संरक्षक डॉ. एके प्रताप व देवेंद्र चौहान ने कहा कि नशाखोरी युवाओं को आगे बढ़ने से रोकती है। इसलिए युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को जागरूकता लागकर ही दूर कराया जा सकता है। इस दौरान पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री बृजेश सिंह को सम्मानित करने का निर्णय किया। इस मौके पर ठा. शीशपाल सिंह, राकेश राणा, प्रमोद प्रधान, विजेंद्र राणा, मुकेश राणा, सत्यपाल प्रधान, डॉ. सुखपाल सिंह, मोतीराम चौहान, भीष्म राणा, रणदीप राणा, जितेंद्र राणा व डॉ. देवराज राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed