{"_id":"60e896838ebc3ec236558702","slug":"kranti-sena-protested-against-inflation-muzaffarnagar-news-mrt5466351185","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में क्रांति सेना ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में क्रांति सेना ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के विरोध में क्रांति सेना ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
क्रांति सेना के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में प्रकाश मार्केट कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए शिव चौक पर पहुंचे। बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। कांति सेना जिला अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शरद कपूर ने कहा कि एक तरफ देश की जनता कोरोना की मार से मर रही है, दूसरी ओर सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय महंगाई के गर्त में धकेल रही है। डीजल पेट्रोल और गैस सिलेंडर सहित अन्य खाद्य पदार्थों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।
राजेश कश्यप, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि अब जुमलेबाजी नहीं चलेगी, सरकार जनता को महंगाई के बोझ तले लाद रही है, इस पर अंकुश लगाना चाहिए। प्रदर्शन में देवेंद्र चौहान, अवनीश चौहान, नरेंद्र ठाकुर, प्रवीण शर्मा, जानी पंडित, बसंत कश्यप, राजन वर्मा, प्रदीप कोरी, बाबूराम , अमित कश्यप, अजय सैनी, रविंद्र सैनी, योगेंद्र बिहारी, बृजपाल कश्यप, सतीश कुमार मौजूद रहे।