फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kranti Sena honoured 70 workers by giving them swords

Muzaffarnagar News: क्रांति सेना ने 70 कार्यकर्ताओं को तलवार देकर सम्मानित किया

Fri, 24 Jan 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Kranti Sena honoured 70 workers by giving them swords
- शहर में ठाकरे चौक की स्थापना कराने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना एवं शिव सेना (शिंदे गुट) ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस व शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की जयंती को धूमधाम से मनाया। संगठन के लिए कार्य करते हुए जेल जाने वाले 70 कार्यकर्ताओं को तलवार देकर सम्मानित किया गया।

प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी कुशपुरी रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया। शिव सेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे के सपनों को पूरा करने का भार हम सब पर है। उन्होंने क्रांति सेना के संगठन के विस्तार पर जोर दिया।
विज्ञापन


क्रांति सेना के राष्ट्रीय महासचिव संजीव शंकर ने शहर में बाला साहेब ठाकरे की स्मृति में ठाकरे चौक की स्थापना कराने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन शरद कपूर ने किया। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन कार्यकर्ताओं को तलवार देकर सम्मानित किया गया, जो संगठन के लिए कार्य करते हुए जेल गए। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए। इनमें शरद कपूर, आनंद प्रकाश गोयल, मुकेश त्यागी, देवेंद्र चौहान, आशीष मिश्रा, राजन वर्मा, अमित चौधरी, ललित रुहेला, अमित कश्यप, ब्रजपाल कश्यप, रूपराम कश्यप आदि शामिल रहे। सभासद विकल्प जैन, सहकारी समिति अध्यक्ष नरेश गुर्जर, पूनम चौधरी आदि ने भी विचार व्यक्ति किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed